इलेक्शन

Bihar Election: बिहार चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी, 18 नामों पर लगी मुहर, राघोपुर से लड़ेंगे सतीश यादव

भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है, इसमें 18 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगी है। राघोपुर से सतीश यादव लड़ेंगे।

Image

भाजपा उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी

भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है, इसमें 18 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगी है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी हो गई है। इसमें 18 उम्मीदवारों के नाम हैं। बता दें कि

भाजपा की पहली लिस्ट 14 अक्टूबर को आई। इसमें 71 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई।

इनमें रामनगर सीट से नंद किशोर राम, नरकटियागंज सीट से संजय पांडे, बगहा सीट से राम सिंह तो लौरिया सीट से विनय बिहारी और

नौतन सीट से नारायण प्रसाद को मैदान में उतार गया है।

बिहार की अहम सीट मानी जाने वाली राघोपुर सीट से पार्टी ने राघोपुर से सतीश यादव को टिकट दिया है, जो तेजस्वी यादव के खिलाफ ताल ठोकेंगे। वहीं बगहा से राम सिंह, नौतन से नारायण प्रसाद को टिकट मिला है।

वहीं बिहार की रामनगर सीट से नंद किशोर राम, नरकटियागंज से संजय पांडेय अन्य उम्मीदवारों में नौतन से नारायण प्रसाद और चनपटिया से उमाकांत सिंह शामिल हैं। गौर हो कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने कई उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया गया था

बता दें कि भाजपा की पहली लिस्ट में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर और पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को लखीसराय से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया गया है। यादव सात बार पटना साहिब से विधायक रह चुके हैं। पार्टी ने उनकी जगह उच्च न्यायालय के वकील और भाजपा नेता रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह, कुम्हरार सीट से पांच बार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा का टिकट भी काटा गया है। उनकी जगह प्रदेश भाजपा के पूर्व महासचिव संजय गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया है।बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों छह नवंबर और 11 नवंबर को होंगे जबकि चुनाव नतीजे की घोषणा 14 नवंबर को होगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article