इलेक्शन

Bihar Election: बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इस 'दिग्गज नेता' ने दिया इस्तीफा

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने बुधवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया।

Image

पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया (फाइल फोटो: canva)

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने बुधवार यानी 8 अक्टूबर को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के पीछे की वजह को लेकर कयास लग रहे हैं। बता दें कि मुरारी गौतम ने बिहार चुनाव 2020 में बिहार के रोहतास जिले की चेनारी सीट से विधानसभा चुनाव जीता था।

बिहार विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, 'रोहतास जिले की सुरक्षित चेनारी विधानसभा सीट, विधायक मुरारी प्रसाद गौतम के त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हो गई है।' गौतम ने कहा, 'विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के पीछे कोई विशेष कारण नहीं है। मैंने बस इस्तीफा दे दिया है।'

मुरारी गौतम सत्ता पक्ष के खेमे में बैठने लगे थे

गौतम कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे। वह महागठबंधन सरकार में मंत्री थे, लेकिन जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का दामन थामा, तब से गौतम सत्ता पक्ष के खेमे में बैठने लगे। इसके बाद कांग्रेस ने उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। उनका अयोग्यता मामला विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के समक्ष विचाराधीन है।

कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम का इस्तीफा विधानसभा स्पीकर ने स्वीकार कर लिया है। उनके इस्तीफे को लेकर कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे है। मुरारी गौतम 2020 के विधानसभा चुनाव में चेनारी सीट कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे।

तब वह कांग्रेस कोटे से मंत्री भी थे

बता दें कि साल 2020 में एनडीए सरकार के बाद बीच में जब महागठबंधन सरकार बनी थी, तब वह कांग्रेस कोटे से मंत्री भी थे। पर जब महागठबंधन सरकार गिरी और एनडीए ने दोबारा सरकार बनाई तो फ्लोर टेस्ट के दौरान वह एनडीए यानी सत्तापक्ष के साथ चले गए थे।

गौतम के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा तेज

मुरारी प्रसाद गौतम के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा तेज है और सूत्रों के मुताबिक उन्हें बिहार चुनाव में चेनारी विधानसभा सीट से बीजेपी का टिकट मिल सकता है। हालांकि अभी तक ऐसा कोई कदम सामने नहीं आया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article