इलेक्शन

'अंजोरिया रात में रात भर गेहूं कटले बानी', काराकाट में लोगों के पैर छूकर अपनी उम्मीदवारी मजबूत कर रहे पवन सिंह

Pawan Singh : अरई गांव में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे पवन सिंह का ग्रामीणों ने पूरे जोश के साथ 'पावर स्टार' का स्वागत किया। यहां पवन सिंह बड़े-बुजुर्गों को आशीर्वाद लिया और चुनाव में अपने लिए समर्थन मांगा। उन्होंने भोजपुरी में कहा, 'बेटा बन के रहब..अइसहीं रहब।'

Image

काराकाट से चुनाव लड़ेंगे भोजपुरी गायक पवन सिंह।

Pawan Singh : बिहार की काराकाट सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता एवं गायक पवन सिंह इन दिनों इस निर्वाचन क्षेत्र का दौरा कर लोगों से मिल रहे हैं। भोजपुरी गायक ने कहा है कि वह नौ मई को काराकाट सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। काराकाट के अरई गांव में उन्होंने लोगों से मुलाकात कर अपने लिए समर्थन मांग। भोजपुरी स्टार ने कहा कि वह कोई सुपरस्टार नहीं बल्कि भोजपुरिया समाज के बेटे हैं। वह चुनाव अगर जीत भी जाते हैं तो वह यहां का बेटा बनकर रहेंगे।

चुनाव से पीछे हटने का कोई सवाल नहीं-पवन सिंह

दरअसल, मीडिया ऐसी रिपोर्टें आई हैं कि पवन सिंह चुनाव लड़ने से पीछे हट सकते हैं। ऐसी अटकलें भाजपा सांसद एवं भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के उस बयान के बाद आया कि वह पवन सिंह को चुनाव न लड़ने के लिए समझाएंगे लेकिन पवन सिंह ने साफ कर दिया है कि वह अपनी मां का आशीर्वाद लेकर चुनाव लड़ने का मन बनाया है, अब पीछे लौटने का सवाल नहीं है। अपने रोड शो के दौरान पवन ने कहा कि वह काराकाट में किसी को चुनौती देने नहीं आए हैं। वह अपनी मेहनत से चुनाव में जीत दर्ज करेंगे।

अरई गांव के मुखिया से मिले

अरई गांव में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे पवन सिंह का ग्रामीणों ने पूरे जोश के साथ 'पावर स्टार' का स्वागत किया। यहां पवन सिंह बड़े-बुजुर्गों को आशीर्वाद लिया और चुनाव में अपने लिए समर्थन मांगा। उन्होंने भोजपुरी में कहा, 'बेटा बन के रहब..अइसहीं रहब। अंजोरिया रात में रात भर गेहूं कटले बानी...गरीब के दर्द गरीब ही समझ सकेला।' पवन सिंह ने कहा कि वह कोई सुपरस्टार नहीं बल्कि भोजपुरिया समाज के बेटे हैं। अरई गांव में वह मुखिया से मिले। मुखिया ने कहा कि पवन सिंह अच्छे इंसान है, वह इस क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे।

9 मई को पवन सिंह करेंगे नामांकन

पवन सिंह मीडिया सलाहकार संतोष सिंह ने बताया कि पवन सिंह ने काराकाट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन की तारीख तय कर दी है। पवन सिंह 9 मई को काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सासाराम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष नाम निर्देशन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन में भारी संख्या में समर्थकों, शुभेच्छुओं और काराकाट की जनता का भारी जुटान होगा। नामांकन के बाद पवन सिंह आमसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article