इलेक्शन

पवन सिंह ने बढ़ाया सस्पेंस, बिहार की काराकाट सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया, खुद किया ट्वीट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2024, 04:49 PM IST

Pawan Singh To Contest Election : पवन सिंह भाजपा के सदस्य हैं और पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करते आए हैं। इससे पहले भाजपा ने अपनी पहली सूची में उन्हें बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था।

Image

बिहार की काराकाट सीट से चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह।

Pawan Singh To Contest Election : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी की लेकिन इस सूची में भोजपुरी गायक पवन सिंह का नाम नहीं है। यह सूची जारी होने के कुछ देर बाद पवन सिंह X पर आए और चुनाव लड़ने का ऐलान किया। पवन सिंह ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। भोजपुरी गायक ने बताया कि वह बिहार की काराकाट सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

तो क्या निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव?

बता दें कि एनडीए ने काराकाट सीट से उपेंद्र कुशवाहा को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि महागठबंधन से यह सीट भाकपा माले के हिस्से में है और इस सीट से राजाराम कुशवाहा चुनाव मैदान में है। ऐसे में सवाल यह है कि पवन सिंह क्या निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरने की सोच रहे हैं? इस बारे में पवन सिंह ही अपने पत्ते खोल सकते हैं।

पहले आसनसोल से मिला था टिकट

हालांकि, वह किस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी। खास बात यह है कि पवन सिंह भाजपा के सदस्य हैं और पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करते आए हैं। इससे पहले भाजपा ने अपनी पहली सूची में उन्हें बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था लेकिन टिकट मिलने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने बंगाली महिलाओं को लेकर गाए हुए उनके गानों को लेकर उनका विरोध करना शुरू कर दिया। भाजपा भी बैकफुट पर आ गई।

आरा सीट से चाहते थे चुनाव लड़ना

टिकट मिलने के अगले दिन पवन सिंह ने निजी कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। इसके बाद दिल्ली में उनकी मुलाकात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई। इस मुलाकात के बाद अटकलें लगनी लगीं कि पवन सिंह बिहार की किसी अन्य सीट से उम्मीदवार हो सकते हैं। सूत्रों का मानें तो वह अपने गृह जिले आरा से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन आरा सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को उम्मीदवार बनाया है। कुछ दिनों पहले X पर पवन सिंह ने कहा था कि वह चुनाव लड़ेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article