इलेक्शन

Baramati Lok Sabha : शरद पवार के कब्जे से बाहर नहीं गई 'बारामती सीट' पर इस दफा मामला 'टेढ़ा'

Baramati Lok Sabha Seat: महाराष्ट्र की बारामती सीट पर शरद परिवार की लंबे समय से बादशाहत रही है, पर अबकी बार भतीजे अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा उनकी बेटी सुप्रिया सुले को टक्कर दे रही हैं।

Image

बारामती लोकसभा सीट पर सबसे अधिक बार सांसद बनने का रिकॉर्ड शरद पवार के नाम पर दर्ज

Baramati Seat Sunetra Pawar vs Supriya Sule: इस लोकसभा चुनाव में कुछ सीटों की ज्यादा चर्चा है उसमें से एक है महाराष्ट्र की बारामती सीट, जिसपर शरद पवार का लंबे समय से दबदबा रहा है पर इस बार मामला थोड़ा उलट है जी हां वजह है आमने सामने ननद और भाभी हैं, शरद पवार की बेटी सुप्रिया तो अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा के बीच मुकाबला है, बारामती सीट पर चुनावी लड़ाई एनसीपी की सुनेत्रा पवार और शरद गुट की सुप्रिया सुले के बीच है।

बारामती लोकसभा सीट पर सबसे अधिक बार सांसद बनने का रिकॉर्ड शरद पवार के नाम पर दर्ज है, वो छह बार इस सीट से सांसद चुने जा चुके हैं। उनकी बेटी सुप्रिया सुले इस सीट से लगातार तीन बार से सांसद चुनी जा रही हैं। वहीं इस सीट पर वर्ष 1991 में उनके भतीजे अजित पवार ने चुनाव जीता था हालांकि उन्होंने इसके बाद इस्तीफा दे दिया था और उपचुनाव में शरद पवार सांसद चुने गए थे।

1967 में पहली बार शरद पवार ने बारामती से महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव जीता था

गौर हो कि साल 1967 में पहली बार शरद पवार ने बारामती से महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव जीता था, इसके बाद जीत का सिलसिला जारी है, इसके बाद साल 2009 से उनकी बेटी सुप्रिया सुले इस क्षेत्र का नेतृत्व कर रही रही हैं वहीं साल 2014 और 2019 के चुनाव में सुप्रिया ने यहां से जीत दर्ज की थी पर इस बार चुनौती परिवार से ही मिल रही है।

सुप्रिया सुले चौथी बार बारामती से चुनावी मैदान में

सुप्रिया ने 2009 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रही है, जिसके बाद वो लगातार यहां से जीत दर्ज कर रही हैं साल 2014 के लोकसभा चुनाव में सुप्रिया ने आरएसपी के उम्मीदवार महादेव जगन्नाथ जानकर को हराया तो वहीं साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सुप्रिया ने बीजेपी उम्मीदवार कंचन राहुल कूल को मात दी थी इस बार सुप्रिया सुले चौथी बार बारामती से चुनावी मैदान में उतरी हैं।

सुनेत्रा पवार बरामती से पहली बार चुनाव लड़ रही हैं

महाराष्ट्र की बारामती सीट का इतिहास की बात करें तो लोकसभा चुनाव में अब तक बीजेपी को एक बार भी इस सीट से जीत नसीब नहीं हुई है गौर हो कि इस सीट पर पवार परिवार का लंबे वक्त से कब्जा है इस दफा यहां इस बार भाभी बनाम ननद की जंग हो रही है। सुनेत्रा पवार बरामती से पहली बार चुनाव लड़ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कर रही हैं।

बारामती लोकसभा सीट 1957 में अस्तित्व में आयी थी

बता दें, बारामती लोकसभा सीट 1957 में अस्तित्व में आयी थी और यहां हुए पहले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के केशवराव जेधे ने जीत हासिल की थी।

बारामती लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है, लोकसभा 48 संसद मतदानसंघ में से एक है, इस मतदान केंद्र में फिलहाल पुणे जिले के 6 विधानसभा मतदान केंद्र समाविष्ट किए गए हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article