इलेक्शन

Basirhat Lok Sabha: संदेशखाली के बाद सुर्खियों में आईं रेखा पात्रा, क्या बशीरहाट में फहराएंगी बीजेपी का परचम?

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 1, 2024, 11:51 AM IST

Basirhat Lok Sabha BJP Candidate Rekha Patra : भारत-बांग्‍लादेश अंतरराष्‍ट्रीय सीमा से सटे बशीरहाट संसदीय क्षेत्र से बीजेपी ने संदेशखाली पीड़िता को ही लोकसभा चुनाव 2024 के मैदान में उतार था रेखा पात्रा प्रवासी मजदूर की पत्‍नी है।

Image

संदेशखाली के बाद सुर्खियों में आईं रेखा पात्रा

Basirhat Lok Sabha Sandeshkhali Face Rekha Patra: पश्चिम बंगाल की एक लोकसभा सीटबशीरहाट सीट का बहुत चर्चा है, वजह है संदेशखाली जहां पर काफी बवाल हुआ था वहां से रेखा पात्रा (Rekha Patra) बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। बशीरहाट लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की रेखा पात्रा के अलावा सीपीआई(एम) के निरपदा सरदार, एआईटीसी के हाजी नूरुल इस्लाम व आईएसएफ के अख्तर रहमान बिस्वास भी मैदान में हैं।

गौर हो कि रेखा पात्र ने संदेशखाली में तृणमूल के पूर्व नेता शाहजहां शेख पर महिलाओं से यौन उत्पीड़न और जमीन कब्जाने का आरोप लगाया था। संदेशखाली बवाल की असल वजह है टीएमसी नेता शाहजहां शेख, शाहजहां शेख और उसके समर्थकों पर गरीबों की जमीन हड़पने और महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप हैं हालांकि उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

संदेशखाली कांड पर बवाल इतना अधिक बढ़ गया कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की पुरजोर मांग की जा रही थी, रेखा पात्रा ने ही बशीरहाट के संदेशखाली में टीएमसी के निलंबित नेता शेख शाहजहां और उनके सहयोगिता के कथित यौन शोषण और जमीन हड़पने के खिलाफ विद्रोह किया था।

पीएम मोदी ने रेखा पात्रा को शक्ति स्‍वरूपा कहा था

पीएम मोदी ने रेखा पात्रा को शक्ति स्‍वरूपा कहा था और उसके बाद से विद्रोही तेवर दिखाते हुए रेखा पात्रा चुनाव मैदान में कूद पड़ी और टीएमसी समेत दलों के उम्‍मीदवारों को मात देने की जी-जान से कोशिश में लगी रहीं।

उनके पास पीएम नरेंद्र मोदी का कॉल आया

बीजेपी उम्‍मीदवार रेखा पात्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि उनके पास पीएम नरेंद्र मोदी का कॉल आया था और वो 9 मिनट उनकी जिंदगी के सबसे यादगार पल थे। पीएम मोदी की बातों से प्रेरित हुई रेखा पात्रा खुद मानती हैं कि उनको अंदाजा भी नहीं था कि बीजेपी उन पर दांव लगाएग वहीं संदेशखाली पीड़िता को गृह मंत्रालय ने एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी बीजेपी उम्मीदवारों की सुरक्षा को लेकर आईबी ने एक रिपोर्ट दी थी।

बशीरहाट सीट पर सबकी निगाहें

इस लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट पर सबकी निगाहें हैं, संदेशखाली जो इसी लोकसभा का हिस्सा है जहां पर हाल ही में काफी बवाल हुआ था और महिलाएं लगातार प्रदर्शन कर रही हैं थीं संदेशखाली कांड को लेकर बीजेपी ममता सरकार पर हमलावर है वहीं बीजेपी उम्‍मीदवार रेखा पात्रा अगर यहां से जीतती हैं तो इसे बड़ी कामयाबी माना जाएगा।

End of Article