इलेक्शन

Bansgaon Seat, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की डेट, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की तारीख

Bansgaon Lok Sabha seat: यूपी की 80 लोकसभा सीटों में बांसगांव की सीट भी शामिल है। इस सीट पर मौजूदा सांसद भाजपा से हैं। इस सीट पर प्रमुख प्रत्याशी कौन हैं, जातिगत समीकरण कैसा है और चुनाव की तारीख क्या है, आइए जानते हैं बांसगांव लोकसभा सीट का सारा गुणा-गणित।

Image

बांसगांव लोकसभा सीट

Bansgaon Lok Sabha Polling Date: बांसगांव लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से एक है। यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। इस सीट पर कांग्रेस, बीजेपी और सपा तीनों प्रमुख पार्टियां जीत का स्वाद चख चुकी हैं। लेकिन बसपा का अभी तक यहां खाता नहीं खुल सका है। बांसगांव सीट पर कांग्रेस ने 6 बार जीत का परचम लहराया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी का इस सीट पर जीत का खाता 1991 से खुला। बांसगांव लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद कमलेश पासवान हैं। वे लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव जीते चुके हैं। लेकिन इस बार उनके प्रति बांसगाव की जनता की नाराजगी तेज होती जा रही है। जिसका खामियाजा चुनाव में देखने को मिल सकता है।

बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तारीख (Bansgaon Lok Sabha election polling date)

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण में बांसगांव लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी। 1 जून को बांसगांव के लोग अपने प्रतिनिधि का चुनाव करने के लिए EVM का बटन दबाएंगे।

बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में मतगणना की तारीख (Bansgaon Lok Sabha election result date)

देशभर की लोकसभा सीटों के साथ ही बांसगांव सीट पर भी मतों की गिनती 4 जून 2024 को होगी। इसी दिन चुनाव के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। 4 जून को पता चल जाएगा कि बांसगांव के लोगों ने किसे अपना सांसद चुना है।

बांसगांव के प्रमुख उम्मीदवार (Key Candidates of Bansgaon Lok Sabha seat)

बांसगांव लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद कमलेश पासवान को बीजेपी ने इस बार फिर से टिकट दिया है। वे लगातार तीन बार बीजेपी से इस सीट पर चुनाव जीत चुके हैं। कमलेश पासवान की माता सुभावती पासवान भी यहां से सांसद बन चुकी है। सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत इस सीट से कांग्रेस ने सदल प्रसाद को मैदान में उतारा हैं। वे तीन बार बसपा से इस सीट पर अपनी किस्मत आजमां चुके हैं। वे बांसगांव विधानसभा सीट से दो बार विधायक भी रह चुके हैं। वहीं बसपा ने डा. राम समुझ को इस सीट से प्रत्याशी बनाया है।

उम्मीदवारराजनीतिक पार्टी
कमलेश पासवानभाजपा/NDA
सदल प्रसादकांग्रेस/INDIA
डा. राम समुझबहुजन समाज पार्टी
ये भी पढ़ें - Basti Seat, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की डेट, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की तारीख

बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में जातीय समीकरण

बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में मौजूदा समय में कुल 18 लाख, 6 हजार, 641 वोटर्स है। इसमें पुरुष वोटर्स की संख्या 9 लाख, 60 हजार, 879 है। वहीं महिला वोटर्स 8 लाख, 45 हजार, 674 हैं। बांसगांव में सबसे ज्यादा ओबीसी वर्ग के वोटर्स बताए जाते हैं। अनुमान के अनुसार ओबीसी वोटर्स की संख्या 8 लाख, 45 हजार के करीब हैं। बांसगांव में पासी समुदाय समेत दलित वोटर्स की संख्या 4 लाख से ज्यादा है। वहीं ब्राह्मण और राजपूत वोटर्स की कुल संख्या करीब तीन लाख है। यहां यादव मतदाता करीब ढाई लाख हैं। मुस्लिम वोटर्स की संख्या डेढ़ लाख के करीब है।

बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव का रिजल्ट:2019

पिछले लोकसभा चुनाव में बांसगांव सीट से बीजेपी ने कमलेश पासवान को टिकट दिया था। उन्हें 5 लाख, 46 हजार, 673 वोट मिले थे। बीजेपी के जवाब में बसपा ने इस सीट से सदल प्रसाद को मैदान में उतारा था। उनके खाते में 3 लाख, 93 हजार, 205 वोट आए थे। बीजेपी प्रत्याशी कमलेश ने यहां 1 लाख, 53 हजार, 468 वोटों से जीते दर्ज की थी।

विधानसभा की स्थिति

बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा सीटें आती हैं- चौरी-चौरा, बांसगांव, चिल्लूपार, रुद्रपुर, बरहज। इन विधानसभा सीटों में से 3 सीटें चौरी-चौरा, बांसगांव और चिल्लूपार सीट गोरखपुर क्षेत्र की हैं। वहीं देवरिया क्षेत्र की 2 सीटें रुद्रपुर और बरहज सीट हैं। साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में इन पांचों सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी।

विधानसभा सीटविधायकराजनीतिक पार्टी
चौरी-चौरासरवन निषादबीजेपी
बांसगांव (एससी)विमलेश पासवानबीजेपी
चिल्लूपारराजेश त्रिपाठीबीजेपी
रुद्रपुरजय प्रकाश निषादबीजेपी
बरहजदीपक मिश्राबीजेपी
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article