एजुकेशन

Maharashtra B.Ed 3rd Merit List 2026: महाराष्ट्र बीएड सीएपी की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, cetcell.mahacet.org पर करें चेक

Maharashtra B.Ed 3rd Merit List 2026 Released: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने 2026-27 एकेडमिक ईयर के लिए बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed.) सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Image

Maharashtra BEd 3rd Merit List 2026 Released: ऐसे चेक करें महाराष्ट्र बीएड की तीसरी मेरिट लिस्ट

Maharashtra B.Ed 3rd Merit List 2026 Released: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने 2026-27 एकेडमिक ईयर के लिए बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed.) सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) की तीसरी लिस्ट जारी कर (Maharashtra B.Ed 3rd Merit List) दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक राज्य के 477 बीएड कॉलेजों में उपलब्ध 26,187 सीटों के लिए 23,887 स्टूडेंट्स को एडमिशन का मौका मिला है।

यहां तीसरे राउंड के लिए कुल 41,998 कैंडिडेट्स ने अपनी कॉलेज प्रेफरेंस सबमिट की थी। ध्यान रहे जिन स्टूडेंट्स को कॉलेज अलॉट हुए हैं, उन्हें 13 अक्टूबर, 2026 तक एडमिशन की सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी, जिसमें डॉक्यूमेंट जमा करना और फीस का पेमेंट शामिल है। यहां खाली सीटों की जानकारी 14 अक्टूबर 2026 को दी जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए महाराष्ट्र बीएड सीएपी की तीसरी मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।

Maharashtra B.Ed 3rd Merit List 2026 Check Here: ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट

  • सबसे पहले cetcell.mahacet.org पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Maharashtra CET 3rd Merit List 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Maharashtra B.Ed 3rd Merit List: 65534 स्टूडेंट्स ने करवाया था रजिस्ट्रेशन

सीईटी सेल ने बताया कि महाराष्ट्र में बीएड में एडमिशन के लिए 65,534 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 41,998 स्टूडेंट्स ने तय समय के अंदर अपनी कॉलेज पसंद (प्रेफरेंस) जमा कीं और उन्हें तीसरे सीएपी राउंड के लिए कंसीडर किया गया। बता दें तीसरे राउंड के अलॉटमेंट में 477 कॉलेजों की 26,187 सीटें शामिल थी, जिनसे 23,887 स्टूडेंट्स को उनकी पसंद के आधार पर एडमिशन का मौका मिला।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article