इलेक्शन

Maharajganj Seat, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की डेट, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की तारीख

Maharajganj Lok Sabha seat: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक महाराजगंज सीट भी है। यहां पर अभी बीजेपी की सत्ता काबिज है। महाराजगंज सीट पर प्रमुख उम्मीदवार कौन है, यहां पर इलेक्शन किस दिन होंगे और मतगणना कब होगी, आइए जानते हैं।

Image

महाराजगंज लोकसभा सीट

Maharajganj Lok Sabha Polling Date: महाराजगंज लोकसभा सीट यूपी की 80 सीटों में से एक है। इस सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण में मतदान होंगे। अब तक छह चरण के लिए मतदान पूरे हो चुके हैं। महाराजगंज को गोरखपुर से काटकर 2 अक्टूबर 1989 को जिला बनाया गया था। यह क्षेत्र इंडो-नेपाल बॉर्डर के करीब स्थित है। महाराजगंज सीट पर अभी बीजेपी की सत्ता काबिज है। यहां के मौजूदा सांसद पंकज चौधरी हैं। वे इस सीट पर छह बार सांसद रह चुके हैं। वहीं कांग्रेस ने कुर्मी बिरादरी के उम्मीदवार पर दांव लगाया है। बीएसपी ने यहां मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में कुर्मी, पटनवार और सैधवार वोटर्स की संख्या अच्छी है। लेकिन कांग्रेस के कुर्मी कार्ड खेलने से बीजेपी के परंपरागत वोट बैंक में बंटवारा हो सकता हैं।

महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तारीख (Maharajganj Lok Sabha election polling date)

उत्तर प्रदेश की महाराजंगज लोकसभा सीट पर मतदान सातवें चरण में होंगे। 1 जून को इस क्षेत्र के लोग अपने पोलिंग बूथ पर जाकर वोट देंगे और तमाम प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में मतगणना की तारीख (Maharajganj Lok Sabha election result date)

यूपी की महाराजगंज लोकसभा सीट पर मतों की गिनती 4 जून को होगी। इस दिन देश की सभी लोकसभा सीटों पर मतगणना होगी और रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

महाराजगंज के प्रमुख उम्मीदवार (Key Candidates of Maharajganj Lok Sabha seat)

महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के मौजूदा सांसद पंकज चौधरी हैं। इस बार के चुनाव में बीजेपी ने पंकज चौधरी पर फिर से भरोसा जताकर उन्हें उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने वीरेंद्र चौधरी को टिकट देकर प्रत्याशी चुना है। वीरेंद्र चौधरी महाराजगंज जिले की फरेंदा विधानसभा सीट से विधायक हैं, साथ ही वे पार्टी के उपाध्यक्ष भी हैं। वहीं बसपा ने मौसमे आलम को चुनावी मैदान में उतारा है।

उम्मीदवारराजनीतिक पार्टी
पंकज चौधरीभाजपा/NDA
वीरेंद्र चौधरीकांग्रेस/INDIA
मौसमे आलमबहुजन समाज पार्टी
ये भी पढ़ें - Sant Kabir Nagar Seat, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की डेट, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की तारीख

महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में जातीय समीकरण

2011 की जनगणना के अनुसार महाराजगंज की आबादी करीब 27 लाख है। जातिगत आधार पर देखें तो महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में अन्य पिछड़ा के करीब 22 प्रतिशत वोटर्स हैं। अनुसूचित जाति के वोटर्स 18 प्रतिशत हैं और मुस्लिम वोटर्स की संख्या 17 प्रतिशत है। यहां कुर्मी और पटेल वोटर्स 9 प्रतिशत हैं, वहीं वैश्य वोटर्स 7 प्रतिशत, निषाद वोटर्स भी 7 प्रतिशत, ब्राह्मण वोटर्स 8 प्रतिशत, यादव वोटर्स 9 प्रतिशत और करीब 3 प्रतिशत क्षत्रिय वोटर्स हैं।

महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव का रिजल्ट:2019

पिछले लोकसभा चुनाव में महाराजगंज सीट से बीजेपी के पंकज चौधरी ने जीत हासिल की थी। उन्हें 7 लाख, 26 हजार, 349 वोटो मिले थे। वहीं समाजवादी पार्टी ने इस सीट से अखिलेश सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था। उन्हें 3 लाख, 85 हजार, 925 वोट मिले थे। कांग्रेस की उम्मीदवार सुप्रिया श्रीनेत थी, जिन्हें 72 हजार, 516 वोट हासिल हुए थे।

विधानसभा की स्थिति

महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में 5 विधानसभा सीटें आती हैं- फरेंदा, नौतनवा, सिसवा, महाराजगंज, पनियारा। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में इन 5 सीटों में से 3 पर बीजेपी को जीत मिली थी, वहीं एक सीट कांग्रेस की झोली में आई। सिसवा, महाराजगंज और पनियारा विधानसभा सीट पर बीजेपी के विधायक हैं।

विधानसभा सीटविधायकराजनीतिक पार्टी
फरेन्दावीरेंद्र चौधरीकांग्रेस
नौतनवाऋषि त्रिपाठीनिषाद पार्टी
सिसवाप्रेम सागर पटेलबीजेपी
महाराजगंज (एससी)जय मंगल कनौजियाबीजेपी
पनियाराज्ञानेन्द्र सिंहबीजेपी
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article