लाइफस्टाइल

Shardiya Navratri 2026 ki Shubhkamnaye Images LIVE: मां शक्ति की भक्ति से अपनों को करें सराबोर, यहां से भेजें शारदीय नवरात्रि के शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी, फोटो

Shardiya Navratri 2026 ki Shubhkamnaye Images, Navratri Wishes, Durga Mata Ki Photo LIVE: अगर आप भी इस नवरात्रि अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो इन सुंदर संदेशों से उनके त्योहार को खास बना सकते हैं

Image

Shardiya Navratri 2026 ki Shubhkamnaye Images LIVE: मां शक्ति की भक्ति से अपनों को करें सराबोर, यहां से भेजें शारदीय नवरात्रि के शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी, फोटो

शारदीय नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं, Navratri Wishes in Hindi, Durga Mata Ki Photo LIVE: शारदीय नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की भक्ति, शक्ति और आराधना का खास अवसर है। इन नौ दिनों में हर ओर भक्तिमय माहौल रहता है। मंदिरों में पूजा-अर्चना होती है और घरों में मां के स्वागत की तैयारियां की जाती हैं। इस पावन मौके पर लोग अपने करीबियों को शुभकामना संदेश भेजकर उनके जीवन में खुशहाली, सुख और समृद्धि की कामना करते हैं। मां दुर्गा के नौ रूपों से जुड़े ये संदेश अपनों के प्रति प्रेम और सम्मान जताने का भी एक सुंदर तरीका हैं।

अगर आप भी इस नवरात्रि अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो इन सुंदर संदेशों और भक्तिमय कोट्स के जरिए उनके त्योहार को और खास बना सकते हैं:

1. हर दिन एक शक्ति, हर रात एक आशा हो,

मां दुर्गा का नाम लें सदा, दिल में एक अभिलाषा हो।

नवरात्रि की हार्दिक बधाई।

2. भक्ति, शक्ति और साहस की पहचान है मां

हर भक्त के होठों पर लाती मुस्कान है मां

नवरात्रि में करें माता का पूजन सच्चे मन से,

बना रहे जीवन में माता का आशीर्वाद।

आप सभी को शुभ नवरात्रि !

शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं

शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं

3. नवरात्रि आई माता के चरणों की रौनक लाई,

हर मन में नई उमंग, हर दिल में नया विश्वास है।

दूर दूर रहें सारे, जीवन खुशहाल रहे

नवरात्रि की आप सभी को बधाई !

4. या देवी सर्वभू‍तेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः

नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

5. नवरात्रि में मां का दरबार सजा है,

हर भक्त माता की भक्ति में झुका है।

मिलती है मां के चरणों में शांति और आनंद अपार,

मां की भक्ति से होती है भक्तों की हर दुआ स्वीकार।

शुभ नवरात्रि 2026

शुभ नवरात्रि 2026

6. मां अंबे का रूप है सबसे निराला,

करती हैं मां सारा जग उजियारा।

भक्ति में लीन हो जाएं हम इस तरह,

हर दिल पुकारे माता का नाम बारंबार।

7. जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी

कोई भी आरजू ना रहे अधूरी

करते हैं हाथ जोड़कर मां दुर्गा से बिनती

कि आपकी हर मनोकामना हो पूरी

नवरात्रि की शुभकामनाएं !

8. नवदुर्गा का साथ हो, हर कठिनाई का ह्रास हो,

भक्ति का उजाला बना रहे, हर तरफ उल्लास हो।

मां की शक्ति से मिले जीवन को एक नई दिशा,

नवरात्रि के नौ दिनों की खुशियां बनी रहें सदा !

नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामना संदेश

नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामना संदेश

9. मां दुर्गा का आशीर्वाद मिले हर मोड़ पर,

सफलता आए जीवन के हर छोर पर।

हर दिन हो मंगलमयी आपका, अंधेरे में भी उजाला बना रहे,

नवरात्रि के पर्व की आपको शुभकामनाएं !

10. नवरात्रि का पर्व है नारी शक्ति का सम्मान,

हर दिन करें हम माता का ही गुणगान।

मां दुर्गा का आशीर्वाद मिले आपको जीवन में,

शुभ हो नवरात्रि का ये पर्व सभी को।

नवरात्रि शुभकामना फोटोज

नवरात्रि शुभकामना फोटोज

11. नवरात्रि में मिले मां का सच्चा साथ,

हर कदम पर बना रहे उनका आशीर्वाद और हाथ।

नवरात्रि की शुभकामनाएं।

12. शक्ति की उपासना का ये पर्व है निराला,

हर भक्त को मां ने अपने आंचल में है पाला

सच्चे मन से जो करे माता को याद,

उसका हर एक संकट मां दुर्गा ने है टाला,

नवरात्रि के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं !

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article