India Post GDS 1st Merit List 2026, Sarkari Result: भारतीय डाक विभाग के डाक सेवक के 23,757 पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो भारतीय डाक विभाग अक्टूबर माह के तीसरे सप्ताह तक पहली मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है। हालांकि इस पर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
India Post GDS 1st Merit List 2026: कब शुरु हुआ था आवेदन
इंडिया पोस्ट जीडीएस (ग्रामीण डाक सेवक) भर्ती 2026 के लिए इंडिया पोस्ट जीडीएसभर्ती 2026 (शेड्यूल-2, जुलाई 2026 सत्र) के लिए वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) 31 अगस्त 2026 से शुरू हुआ था और ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर 2026 से शुरू हुए थे। यहां रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 19 सितंबर 2026 थी। करेक्शन विंडो 23 से 24 सितंबर 2026 थी। वहीं अब जल्द ही पहली मेरिट लिस्ट जारी हो सकती है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए चेक कर सकेंगे।
India Post GDS 1st Merit List 2026 Check Here: ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट
- सबसे पहले indiapost.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर India Posts
GDS 1st Merit List 2026 लिंक पर क्लिक करें। - मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
India Post GDS 1st Merit List: मेरिट के आधार पर सेलेक्शन
खास बात यह है कि यहां ग्रामीण डाक सेवक, ब्रांच पोस्ट मास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा नहीं बल्कि कक्षा 10वीं की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए चेक कर सकेंगे।
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन अनिवार्य
यदि आपका नाम पहली मेरिट लिस्ट में आता है तो दस्तावेजों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि, वह अपने सभी मूल दस्तावेज तैयार रखें। यहां डॉक्यूमेंट्स की बात करें तो इसमें कक्षा 10वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आर्थिक रूप से कमोजर वर्ग का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड या लाइसेंस, कंप्यूटर का सर्टिफिकेट यदि लागू हो तो चाहिए होगा।
योग्यता और वैकेंसी की जानकारी
यहां आवेदकों की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना 21 सितंबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। तय नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों का गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। GDS के विज्ञापित पदों के लिए स्थानीय भाषा का ज्ञान, कंप्यूटर स्किल्स और साइकिल चलाने की जानकारी भी ज़रूरी है।
