Assembly Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव 2024 के साथ -साथ चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे। चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्कम और ओडिशा में होने वाले विधानसभा चुनावों के तारीखों की घोषणा कर दी है।
आंध्र प्रदेश में कब होंगे विधानसभा चुनाव
चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार आंध्र प्रदेश विधानसभा के 175 सीटों के लिए एक ही चरण में 13 मई को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
ओडिशा में कब होंगे विधानसभा चुनाव
ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ चार चरणों में होंगे। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को यह घोषणा की। आयोग के मुताबिक, राज्य में मतदान 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को होंगे। राज्य में 21 लोकसभा सीट और विधानसभा की 147 सीट है। ओडिशा में 13 मई को नबरंगपुर, कोरापुट, बेरहामपुर और कालाहांडी लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। अगले चरण में 20 मई को अस्का, कंधमाल, बोलांगीर, बारगढ़ और सुंदरगढ़ सीटों पर वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण के तहत 25 मई को संबलपुर, क्योंझर, ढेंकनाल, पुरी, भुवनेश्वर और कटक सीटों के लिए मतदान होगा। मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर और जाजपुर सीटों के लिए मतदान एक जून को होगा। मतगणना चार जून को होगी।
अरुणाचल प्रदेश में कब होंगे विधानसभा चुनाव
भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने शनिवार को घोषणा की कि 60 सदस्यीय अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के लिए मतदान एक ही चरण में होगा। घोषणा के अनुसार, मतदाता 19 अप्रैल को वोट डालेंगे। अरुणाचल प्रदेश में वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
सिक्किम में कब होंगे लोकसभा चुनाव
सिक्किम में 19 अप्रैल को एक ही चरण में 32 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। सिक्किम विधानसभा का कार्यकाल 2 जून 2024 को समाप्त होने वाला है।
