Uttarakhand Opinion Poll 2022: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की पहली पसंद कौन? हरक सिंह रावत के आने से कांग्रेस को होगा फायदा?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2022, 08:12 PM IST

Uttarakhand Elections Opinion Poll 2022: उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जानिये क्या है जनता का मूड? हरक सिंह रावत के आने से क्‍या कांग्रेस को मिलेगा फायदा? किसे मिलेगी कितनी सीट? क्‍या रेस में है आम आदमी पार्टी?

Uttarakhand Opinion Poll 2022: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की पहली पसंद कौन? हरक सिंह रावत के आने से कांग्रेस को होगा फायदा?

Uttarakhand Elections Opinion Poll 2022: उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राज्‍य में सियासी पारा चरम पर है। इस बीच जनता का मूड भी लगातार बदल रहा है। नेताओं के धुआंधार दौरे और तमाम वादों के बीच लोगों में चुनाव को लेकर जहां उत्‍सुकता बढ़ रही है, वहीं कयासों का दौर भी जारी है कि आखिर इस चुनाव में जीत किसे मिलने जा रही है? क्‍या बीजेपी फिर सत्‍ता में वापसी करेगी या कांग्रेस के दिन बहुरेंगे? या फिर आम आदमी पार्टी चुनावी रेस में बाजी मारेगी? टाइम्‍स नाउ नवभारत पर जानिये क्‍या रहा इस सप्‍ताह जनता का मूड?

इस ओपिनियन पोल के जरिये हमने यह जानने का प्रयास भी किया कि उत्तराखंड में किसे कितने सीटें मिल सकती हैं और इस पर जनता की राय क्‍या है। राज्‍य में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं, जिनमें से 36 सीटें मैदानी इलाके में हैं, जबकि 34 सीटें पहाड़ी इलाके में हैं। 

हरक सिंह रावत के कांग्रेस में आने से फायदा होगा?

हां                         42.53%
नहीं                         24.42%
कह नहीं सकते                33.05%

कांग्रेस में CM पद का सबसे भरोसेमंद चेहरा कौन है?

हरीश रावत                65.32%
प्रीतम सिंह                    25.24%
यशपाल आर्या                  2.97%
गणेश गोदियाल                  6.47%


उत्तराखंड में मुख्यमंत्री की पहली पसंद कौन हैं?

पुष्कर सिंह धामी            39.54%
हरीश रावत                25.42%
कर्नल अजय कोटियाल            17.32%
अन्य                        17.72%


बीजेपी में मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा चेहरा कौन है?

पुष्कर सिंह धामी        76.63%
अनिल बलूनी            10.42%
त्रिवेन्द्र सिंह रावत          9.42%
सतपाल महाराज          1.32%
अन्य                      2.21%



उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी सत्ता की रेस में है या नहीं?

हां                         45.32%
नहीं                         32.52%
कह नहीं सकते                22.16%

उत्तराखंड में किसे कितनी सीट?

बीजेपी                    42-46
कांग्रेस                    12-14
आम आदमी पार्टी              8-11
अन्य                          2-5


उत्तराखंड में किसको कितने प्रतिशत वोट?

पार्टी                        वोट
बीजेपी                    41.11%
कांग्रेस                    27.31%
आम आदमी पार्टी              18.67%
अन्य                        12.91%



End of Article