Uttarakhand Election 2022: खटीमा से ही चुनाव लड़ेंगे पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री ने बताया कब जारी होगी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2022, 06:43 PM IST

Uttarakhand Election: खटीमा विधानसभा सीट पर एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनावी ताल ठोकते हुए नजर आएंगे। इसका ऐलान उन्होंने खुद किए हैं।

Uttarakhand Election 2022: खटीमा से ही चुनाव लड़ेंगे पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री ने बताया कब जारी होगी लिस्ट

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी को कैंडिडेट की लिस्ट तैयार करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है जिस वजह से अभी तक नामों की घोषणा नहीं की जा सकी है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कर दिया है कि वह खटीमा विधानसभा सीट ही चुनाव लड़ेंगे जहां से वह अभी विधायक हैं। खटीमा सीट राज्य के तराई जिले ऊधमसिंह नगर जिले में आती है।

पुष्कर धामी ने कही ये बात

बीजेपी कोर कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा,  'प्रदेश की चुनाव समिति की बैठक ख़त्म हो गई है. हम अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है। अबकी बार हमारा नारा है 'अबकी बार 60 पार'. हमारे सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं में बड़ा उत्साह है। मैं खटीमा से चुनाव लडूंगा। हम कल दिल्ली जाएंगे, वहां बैठक है।'

800 से अधिक नाम

 पार्टी को 70 विधानसभा सीटों पर 800 से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम मिले है। सूत्रों की माने तो हर सीट पर तीन-तीन नामों का पैनल बनाया जाएगा। कोर ग्रुप में पैनल बनने के बाद पार्टी हाईकमान को प्रत्याशियों की सूची भेजी जाएगी और आगामी 17 या 18 जनवरी को भाजपा अपने प्रत्याशियों की पहली सूची घोषित कर सकती है। आपको बता दें प्रदेश चुनाव प्रभारी काफी हद तक मंथन कर चुके हैं।

इन विधायकों की सीट पर लटकी तलवार

वहीं टिकटों की बात करें तो रिजर्व सीट राजपुर में खजान दास के टिकट पर तलवार लटकी है, साथ ही विनोद चमोली के टिकट पर भी तलवार लटकी बताई जा रही है। वहीं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को ऋषिकेश और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल को धर्मपुर विधानसभा से चुनाव लड़ाने जैसे कयास भी हवा में तैर रहे हैं, अगर सुबोध उनियाल ऋषिकेश आए तो बीजेपी से ओम गोपाल रावत ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं विकास नगर सीट में बीजेपी ने मुन्ना सिंह चौहान को ही चुनाव लड़ाने का मन बना लिया है, कुलदीप कुमार को चुनाव लड़ा कर पार्टी अपनी सीट खोना नहीं चाहती है वही माना जा रहा है कि बीजेपी कई सीटों पर मंथन पूरा कर चुकी है।

End of Article