LIVE

BJP Candidates List UP Election 2022: अपनी पहली लिस्ट में ही बीजेपी ने साधे एक तीर से कई निशाने, जानिए पूरी लिस्ट

BJP Candidate List for UP Election 2022 (बीजेपी उम्मीदवारों की सूची 2022): उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी होने लगी है। कांग्रेस, सपा-रालोद गठबंधन ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। आज बीएसपी और बीजेपी ने भी पहली सूची जारी कर दी है। पहले चरण में पश्चिमी यूपी के 10 जिलों की 58 सीटों पर 10 फरवरी को वोटिंग होनी है। सपा-रालोद गठबंधन ने गुरुवार को अपने 29 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jan 17, 2022, 11:52 IST
Follow on Google News
BJP Candidates List UP Election 2022: अपनी पहली लिस्ट में ही बीजेपी ने साधे एक तीर से कई निशाने, जानिए पूरी लिस्ट
Photo Credit: PTI

BJP Candidate List for UP Election 2022 (बीजेपी उम्मीदवारों की सूची 2022): BJP Candidate List for UP Election 2022 (बीजेपी उम्मीदवारों की सूची 2022) Live Updates: भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से उम्मीदवार होंगे। बीजेपी ने पहले चरण में 58 में से 57 और दूसरे चरण में 55 में से 48 उम्मीदवारों की घोषणा की है। 20 सीट पर उम्मीदवार बदले गए हैं। 63 लोगों को दोबारा टिकट दिया गया है। 10 महिलाओं को टिकट दिया गया है। 21 नए प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है और 21 नए प्रत्याशियों में युवा और डॉक्टर हैं। अभी कुल 107 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

BJP, SP, RLD, INC, BSP Candidates List UP Election 2022: Check here

भाजपा से अब तक 14 नेताओं के इस्तीफे हो चुके हैं। इसमें तीन कैबिनेट मंत्री शामिल हैं। ये सभी नेता समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले हैं। यूपी में 7 चरणों में चुनाव होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा। 

UP BJP Candidates List 2022: पहले चरण के लिए 57 उम्मीदवारों का ऐलान, देखें लिस्ट

BJP Candidate List for UP Election 2022 Live Updates

JAN 16, 2022 00:24 IST

इन विधायकों के कटे टिकट

भाजपा ने जिन विधायकों के टिकट काटे हैं उनमें आगरा के फतेहपुर सीकरी के विधायक और योगी सरकार के राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, बरेली से कई बार के विधायक राजेश अग्रवाल, मेरठ कैंट से चार बार के विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, गोरखपुर से चार बार के विधायक डा. राधा मोहन दास अग्रवाल, सिकंदराबाद से दो बार की विधायक विमला सोलंकी, अलीगढ़ के बरौली से विधायक एवं पूर्व मंत्री दलवीर सिंह के नाम प्रमुख हैं। इनके अलावा उप चुनाव में अमरोहा के नौगांवा सादात से जीतीं पूर्व मंत्री एवं क्रिकेटर दिवंगत चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान तथा बुलंदशहर से भाजपा विधायक दल के मुख्‍य सचेतक रह चुके दिवंगत वीरेंद्र सिरोही की पत्नी उषा सिरोही का भी पार्टी ने टिकट काट दिया है। इसके अलावा गढमुक्‍तेश्‍वर में विधायक कमल मलिक, सिवालखास में जितेंद्र पाल सिंह, डिबाई में अनीता राजपूत, बिथरी चैनपुर में राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल और मथुरा के गोवर्धन में कारिंदा सिंह जैसे विधायकों का भी टिकट काट दिया गया है।

JAN 15, 2022 23:45 IST

ओबीसी को आधे से ज्यादा टिकट

भगवा पार्टी के एक नेता ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य और अन्य ओबीसी नेताओं के बाहर निकलने से हुए नुकसान का पता लगाया जाना बाकी है, लेकिन सूची से पता चलता है कि पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची में ओबीसी को लगभग आधे टिकट देकर पिछड़े समुदायों को विश्वास में लेने की कोशिश की है।

JAN 15, 2022 23:16 IST

पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे योगी

यह पहला मौका होगा जब योगी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान में वह राज्य विधान परिषद के सदस्य हैं। इससे पहले उन्होंने गोरखपुर लोकसभा सीट का पांच बार प्रतिनिधित्व किया था। निर्वाचन क्षेत्र में गोरखनाथ मंदिर शामिल है, जिसके प्रमुख योगी आदित्यनाथ हैं।
 

JAN 15, 2022 22:20 IST

अभी तक दो नामांकन दाखिल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के दूसरे दिन शनिवार को गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही 10 फरवरी को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए अब तक दो नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके है।

JAN 15, 2022 21:13 IST

सिराथू के मौजूदा विधायक का ट्वीट

सिराथू से भाजपा के मौजूदा विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने एक ट्वीट में कहा, ''उप्र के मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद दिया।’’
 

JAN 15, 2022 20:34 IST

उम्मीदवारों की पहली सूची से साफ है, भाजपा महिलाओं की हितैषी नहीं: आराधना मिश्रा

 उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' ने राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि भाजपा हमेशा से महिला विरोधी राजनीति करती रही है और वह कभी भी महिलाओं का हित नहीं साध सकती, यह बात उसकी विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची से साफ जाहिर है।

JAN 15, 2022 20:10 IST

टिकट वितरण के जरिए पिछड़े समुदायों को सकारात्मक संदेश देने की कोशिश

ओबीसी वर्ग उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका निभाता है और राज्य के कुल मतदाताओं का 50 प्रतिशत से अधिक है। जबकि गैर यादव ओबीसी राज्य के कुल मतदाताओं का लगभग 35 प्रतिशत है। इस वर्ग ने 2017 के विधानसभा चुनावों और 2014 और 2019 में पिछले दो लोकसभा चुनावों में उसका समर्थन किया था।

JAN 15, 2022 19:37 IST

भाजपा ने यूपी में 44 ओबीसी उम्मीदवारों को दिया टिकट

मी प्रसाद मौर्य और उनके जैसे अन्य नेताओं के पलायन से हुई क्षति को नियंत्रित करने के प्रयास में, भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी करते हुए ओबीसी कोटे से आने वाले उम्मीदवारों पर अधिक भरोसा जताया है। शनिवार को घोषित 107 उम्मीदवारों में से 44 ओबीसी समुदाय से आते हैं।

JAN 15, 2022 18:49 IST

नाराज विधायकों को मनाएगी बीजेपी

जिन विधायकों का टिकट कटा है वो अब स्थिति में नहीं हैं कि निर्दलीय लड़ सकें। वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि वो अब बीजेपी के विधायकों को सपा में नहीं लेंगे। इसके अलावा जो भी नाराज विधायक हैं उस हर विधायक को मानने के लिए  वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी जा चुकी है। 

JAN 15, 2022 18:01 IST

जेपी नड्डा ने कही ये बात

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश के हर वर्ग के विकास एवं उनके कल्याण के लिए कृत संकल्पित होने का दावा करते हुए कहा है कि जनता के आशीर्वाद व समर्थन से भाजपा के सभी उम्मीदवार, प्रचंड बहुमत के साथ विधान सभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे।

JAN 15, 2022 17:24 IST

बड़े चेहरों पर फिर से दांव

बड़े चेहरों की बात करें तो योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य के अलावा भाजपा ने मथुरा से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा , नोएडा से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह , गाजियाबाद से अतुल गर्ग , आगरा ग्रामीण से पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, कैराना से मृगांका सिंह , थानाभवन से सुरेश राणा , मुजफ्फरनगर से कपिल देव अग्रवाल, सरघना से संगीत सोम , लोनी से नन्दकिशोर गुर्जर , साहिबाबाद से सुनील शर्मा, अतरौली से संदीप सिंह , छाता से लक्ष्मी नारायण चौध?ी, फतेहपुर सीकरी से पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल, देवबंद से बृजेश सिंह रावत , नजीबाबाद से कुंवर भारतेन्दू सिंह , चन्दौसी से गुलाबो देवी , और शाहजहांपुर से सुरेश खन्ना को उम्मीदवार बनाया है।

JAN 15, 2022 16:27 IST

मौजूदा विधायकों के टिकट पर कैंची चलने का असर कैसा होगा?

मौजूदा विधायकों के टिकट पर कैंची चलने का असर कैसा होगा?
JAN 15, 2022 16:03 IST

इन विधायकों का कटा टिकट

आगरा की खैरागढ़ विधानसभा से बीजेपी विधायक महेश गोयल का भी टिकट काटा गया है। अब भगवान सिंह कुशवाह को उम्मीदवार बनाया गया है। बिल्सी से विधायक राधाकृष्ण शर्मा सपा में शामिल, यहां से अब भाजपा ने हरीश शाक्य को टिकट दिया

JAN 15, 2022 15:03 IST

पहले 2 चरण की 113 में से 105 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

बीजेपी ने पहले और दूसरे चरण के तहत 113 सीटों पर होने वाले मतदान के मद्देनजर 105 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्यों ने बृहस्पतिवार को हुई एक बैठक में इन नामों पर मुहर लगाई थी।
 

JAN 15, 2022 14:32 IST

10 महिलाओं को भी मिला टिकट

बीजेपी ने 10 सीटें महिलाओं को, 44 सीटें ओबीसी उम्मीदवारों और 44 सीटें SC को दी हैं।

JAN 15, 2022 13:35 IST

यहां देखें पूरी लिस्ट

JAN 15, 2022 13:18 IST

जानें किस-किसको कहां से मिला टिकट

फहेतपुर सीकरी- चौधरी बाबूलाल 
खेरागढ- भगवान सिंह कुशवाहा
बाह- रानी पक्षालिका सिंह
मथुरा- श्रीकांत शर्मा
बलदेव- पूरन प्रकाश जाटव
एत्‍मादपुर- धर्मपाल सिंह
आगरा कैंट- जीएस धर्मेश
आगरा दक्षिण- योगेंद्र उपाध्‍याय 
आगरा नार्थ- पुरषोत्‍तम खंडेलवाल
आगरा रूरल- बेबी रानी मौर्या
कैराना- मृगांका सिंह 
थानाभवन - सुरेश राणा
चरथावल- सपना कश्‍यप
पुरकाजी- प्रमोद उटवान
मुजफफरनगर- कपिल देव अग्रवाल

JAN 15, 2022 13:17 IST

इन-इन को मिला टिकट

नोएडा- पंकज सिंह
दादरी- तेजपाल सिंह नागर
जेवर- धीरेंद्र सिंह
सिकंदराबाद- लक्ष्‍मीराज सिंह
बुलंदशहर- प्रदीप चौधरी
स्‍याना- देवेंद्र सिंह लोधी
डिबाई- सीबी सिंह 
अनूपशहर- संजय शर्मा
शिकारपुर- अनिल शर्मा
खुर्जा- मीनाक्षी सिंह
सरधना- संगीत सोम
हस्तिनापुर- दिनेश खरीक 
मेरठ कैंट- अमित अग्रवाल
किठौर- सत्‍यवीर त्‍यागी
मेरठ- कमल दत्‍त शर्मा 
साउथ -सोमेंद्र तोमर

JAN 15, 2022 13:01 IST

गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेगे और केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज जिले में सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे।

JAN 15, 2022 12:59 IST

BJP ने 105 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

बीजेपी आज पहले चरण के लिए 57 उम्मीदवारों और दूसरे चरण के लिए 48 उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है।

JAN 15, 2022 12:35 IST

BSP ने 53 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

शामली से बिजेंद्र मलिक को मिला टिकट
मुजफ्फरनगर से पुष्पांकर पाल BSP उम्मीदवार
मेरठ कैंट से अमित शर्मा प्रत्याशी घोषित
किठौर से केपी मावी को टिकट मिला
गाजियाबाद से सुरेश बंसल BSP प्रत्याशी
लोनी से हाजी आकिल चौधरी को टिकट
हापुड़ से मनीष कुमार सिंह BSP उम्मीदवार
नोएडा से कृपाराम शर्मा BSP प्रत्याशी घोषित

JAN 15, 2022 12:11 IST

BSP ने जारी की पहली लिस्ट

बहुजन समाज पार्टी ने 53 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में बसपा ने शामली की 2, मुजफ्फरनगर की 6, मेरठ की 6, बागपत की 2, गाजियाबाद की 4, हापुड़ की 3, गौतमबुद्धनगर की 3, बुलंदशहर की 6, अलीगढ़ की 7 और मथुरा की 5 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।

JAN 15, 2022 11:34 IST

BJP की पहली लिस्ट आज जारी हो सकती है

बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज जारी हो सकती है। दोपहर 12:30 बजे धर्मेंद्र प्रधान प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान 3 चरणों तक के कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान संभव है।

JAN 15, 2022 10:35 IST

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए बीजेपी ने कार्यकर्ताओं की राय मांगी  

गोवा भाजपा ने संभावित उम्मीदवारों के नामों को शॉर्टलिस्ट करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं की राय भी ली है। पार्टी के सूत्रों ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक और जनता के बीच टिकट उम्मीदवारों की लोकप्रियता का पता लगाने के लिए पार्टी द्वारा किए गए आंतरिक सर्वेक्षणों के आधार पर नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

JAN 15, 2022 09:57 IST

गोवा विधानसभा चुनाव में 40 में से 38 सीटों पर लड़ेगी भाजपा

    गोवा में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में 40 में से 38 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।
 

JAN 15, 2022 09:01 IST

सपा गुंडों और दंगाइयों का साथ छोड़ने को तैयार नहीं: केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) गठबंधन द्वारा जारी विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों की पहली सूची पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस सूची के जरिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह अपराधियों, गुंडों और दंगाइयों का साथ छोड़ने को तैयार नहीं हैं।

JAN 15, 2022 08:09 IST

19 जनवरी को बीजेपी CEC की बैठक, उम्मीदवारों के नाम पर लगाई जाएगी अंतिम मुहर 

19 जनवरी को दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है, जिसमें यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा के उम्मीदवारों पर पार्टी मुहर लगाएगी। इस बैठक में चुनावी राज्यों के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सीएम समेत आला नेता हिस्सा लेंगे।

JAN 15, 2022 06:38 IST

आज जारी हो सकती है लिस्ट

खबरें हैं कि बीजेपी ने यूपी चुनाव के लिए 172 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची तैयार कर ली है। इनमें ज्यादातर सीटों के लिए पहले तीन चरणों में मतदान होगा, गुरुवार को नई दिल्ली में एक बैठक के बाद नामों पर अंतिम मंजूरी की मुहर लगा दी गई। आज इस सूची के जारी होने की संभावना है।

JAN 15, 2022 00:31 IST

अपना दल मांग रही है 20 सीटें

सूत्रों ने बताया कि अनुप्रिया पटेल 20 सीटों की मांग कर रही हैं, लेकिन भाजपा इसके लिए तैयार नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा चाहती है कि पिछले विधानसभा चुनाव में अपना दल को जितनी सीटें मिली थी, वह उतनी ही सीटों पर चुनाव लड़े। पिछले विधानसभा चुनाव में अपना दल को गठबंधन के तहत 11 सीटें मिली थीं। पार्टी को नौ सीटों पर जीत मिली थी।
 

JAN 14, 2022 23:30 IST

भाजपा के विकेट गिरते जा रहा हैं, वह हमारी रणनीति नहीं समझ पा रही : अखिलेश

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए कहा कि एक-एक कर उसके विकेट गिरते जा रहे हैं और वह समाजवादी पार्टी (सपा) की रणनीति को समझ ही नहीं पा रही। यादव ने भाजपा के दो मंत्रियों और छह अन्य विधायकों को समाजवादी पार्टी में शामिल करते हुए यह बात कही, जिन्होंने हाल में भाजपा छोड़ने की घोषणा की थी।

JAN 14, 2022 22:34 IST

जानिए क्या कहता है यूपी का वोट मीटर

उत्तर प्रदेश में चुनाव की तारीख करीब है। टाइम्स नाउ नवभारत के ताजा सर्वे में जानिए यूपी की जनता का मूड क्या है। किसकी सरकार बन रही है अखिलेश या योगी आदित्यनाथ। जानिए वोट मीटर क्या कहता है।

Times Now नवभारत का ताजा सर्वे, जानिए यूपी में किसकी बनेगी सरकार, योगी और अखिलेश में कौन आगे

JAN 14, 2022 21:44 IST

स्वामी प्रसाद मौर्य का जवाब

अखिलेश यादव ने मौर्य समाज के लिए क्या किया है, ऐसे 3 काम गिना दें। देखिए की 'न्यूज़ की पाठशाला' में यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अखिलेश का काम गिना पाएं?
JAN 14, 2022 20:51 IST

भाजपा में बैठकों का दौर जारी

उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों से भाजपा में बैठकों का दौर जारी है। अब तक हुई बैठकों के दौरान भाजपा की चर्चाओं के केंद्र में उत्तर प्रदेश रहा। पार्टी ने जहां अपने उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की, वहीं अपने सहयोगियों को साधने की भी कोशिश की है।
 

JAN 14, 2022 20:05 IST

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कही ये बात

सपा के उम्मीदवारों की सूची पश्चिमी यूपी के 2017 से पहले के दिनों का ट्रेलर है जिसमें अखिलेश ने सुझाव दिया है कि वे दंगाइयों को नहीं छोड़ सकते हैं और एक बार फिर 'गुंडाराज' होगा। कई अपराधियों को टिकट दिया है। क्या आप चाहते हैं मुजफ्फरनगर दंगों की वापसी...?: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
JAN 14, 2022 19:32 IST

तीन चरणों के उम्मीदवारों के नामों पर मुहर

आपको बता दें कि  उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों के चयन के लिए दिल्ली में हो रही पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक गुरुवार को हुई। बताया जा रहा है कि इस बैठक में पहले 3 चरणों के लिए उम्मीदवारों के नाम को फाइनल कर दिया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा कभी भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।

JAN 14, 2022 18:58 IST

यूपी चुनाव को लेकर जदयू अब भाजपा पर दबाव बनाने में जुटी

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई विधायकों के साथ छोड़ देने के बाद बिहार में भाजपा की सहयोगी पार्टी जदयू अब यूपी चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर भाजपा पर दबाव बनाने में जुट गई है। सूत्रों का दावा है कि चुनाव में भाजपा के साथ सीट बंटवारे को लेकर जदयू की बैठक एक-दो दिनों में हो सकती है।

JAN 14, 2022 18:28 IST

यूपी में ओबीसी नेताओं के पलायन के बीच भाजपा ने शुरू किया अभियान

उत्तर प्रदेश में ओबीसी नेताओं के पलायन और टिकटों के बंटवारे के ऐलान से पहले भाजपा ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं के प्रभाव को कम करने के लिए समुदाय तक पहुंचने के लिए 'सामाजिक संपर्क अभियान' शुरू किया है। उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई ने पिछले कुछ दिनों में कई बार दलबदल देखा है, जिसकी शुरूआत कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से हुई है और उनमें से ज्यादातर ओबीसी समुदाय से हैं।

JAN 14, 2022 17:56 IST

बड़ी संख्या में विधायक और मंत्री छोड़ रहे हैं भाजपा

बड़ी संख्या में विधायक और मंत्री छोड़ रहे हैं भाजपा
JAN 14, 2022 17:54 IST

सीएम, डिप्टी सीएम भी ठोकेंगे चुनावी ताल

पार्टी सूत्रों के मुताबिक आदित्यनाथ को अयोध्या और मौर्य को सिराठु से विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा जा सकता है। दिनेश शर्मा को राजधानी लखनऊ की किसी सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। योगी अभी विधानपरिषद के सदस्य हैं। वह पांच बार गोरखपुर से सांसद रह चुके हैं।

JAN 14, 2022 16:30 IST

सहयोगी दलों के साथ सीटों को लेकर हुई लंबी चर्चा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल ने केशव प्रसाद मौर्य और स्वतंत्र देव सिंह के साथ देर रात तक सीटों के तालमेल को लेकर चर्चा की, वहीं निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने अपने सांसद पुत्र प्रवीण निषाद के साथ अमित शाह से चर्चा की।
 

JAN 14, 2022 16:04 IST

गाजियाबाद में सभी पुराने चेहरे!

भाजपा की संभावित लिस्ट की बात करें तो गाजियाबाद में पार्टी ने सभी पांचों विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने अपने पुराने प्रत्याशियों पर ही दांव खेला है। सूत्रों के मुताबिक यहां किसी का भी टिकट नही काटा है।  साहिबाबाद सीट से सुनील शर्मा विधायक है। गाजियाबाद से अतुल गर्ग, मोदीनगर से डा. मंजू शिवाज, मुरादनगर से अजित पाल त्यागी और लोनी से नंदकिशोर गुर्जर फिलहाल बीजेपी विधायक हैं।

JAN 14, 2022 15:12 IST

खराब रिपोर्ट कार्ड वाले विधायकों का कटेगा पत्ता-सूत्र

सूत्रों का कहना है कि भाजपा उन मौजूदा विधायकों के टिकट के काट रही है जिनके खिलाफ लोगों की नाराजगी है। स्थानीय स्तर लोगों को गुस्सा सरकार के प्रति कम अपने नुमाइंदगों के खिलाफ ज्यादा है। लोग चाहते हैं कि भाजपा ऐसे विधायकों को दोबारा टिकट न दे जिनका प्रदर्शन और रिपोर्ट कार्ड खराब है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा आलाकमान ने इस बात को गंभीरता से लिया है। 

JAN 14, 2022 14:35 IST

पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने बसपा से दिया इस्तीफा

बसपा ने 2019 में रामवीर उपाध्याय को पार्टी से निलंबित कर दिया था। वह सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान में विधायक हैं। इसी सादाबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं उपाध्याय।  उनकी पत्नी सीमा उपाध्यक्ष भाजपा की हाथरस जिले से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। वह फतेहपुर सीकरी से बसपा सांसद रही हैं। रामवीर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

JAN 14, 2022 13:30 IST

सिद्धार्थ नाथ सिंह बोले-मलाई खाकर दूसरी जगह जा रहे मौर्य 

योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर तीखा हमला बोला है। सिंह ने कहा कि पांच साल तक इन्होंने सरकार में मलाई खाई और जब चुनाव नजदीक आया तो पार्टी छोड़कर दूसरे दल में शामिल हो रहे हैं। कुछ लोग टिकट कटने के डर से पार्टी छोड़ रहे हैं। सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि राज्य में जहां भी 'एम,वाई समीकरण' है, उससे अन्य समुदाय के लोग जुड़ते नहीं हैं। 

JAN 14, 2022 13:01 IST

नोएडा से पंकज सिंह, मथुरा से श्रीकांत शर्मा का टिकट फाइनल

सूत्रों का कहना है कि नोएडा से पंकज सिंह और मथुरा से श्रीकांत शर्मा का टिकट फाइनल हो गया है। पार्टी उम्मीदवारों की सूची कभी भी जारी कर सकती है। 

JAN 14, 2022 12:32 IST

विनय शाक्य की बेटी ने मांगी पुलिस सुरक्षा

बीजेपी के बागी विधायक विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) औरैया को पत्र लिखकर अपनी और अपने भाई की सुरक्षा की मांग की है। रिया ने एसपी अभिषेक वर्मा को लिखे अपने पत्र में हालांकि यह उल्लेख नहीं किया कि उन्हें और उनके भाई को किससे खतरा है। पत्र में रिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, इसलिए वह अपने पिता के उत्तराधिकारी के रूप में राजनीति में कदम रखेंगी। इसलिए, उनके और उनके भाई को सुरक्षा की आवश्यकता है। इस बीच एसपी अभिषेक वर्मा ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया है कि पारिवारिक मामलों को समझने और गहन जांच के बाद ही कोई कदम उठाया जाए। उन्होंने कहा, "रिया ने पुलिस सुरक्षा मांगी है। रिया द्वारा कही गई बातों को ध्यान में रखते हुए, मैंने सर्कल अधिकारी (सीओ) बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह को मामले को देखने का निर्देश दिया है। इस पर निर्णय पूरी तरह से जांच के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।"

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से लड़ेंगे चुनाव

JAN 14, 2022 11:49 IST

'ये नई नहीं, वही सपा है' - स्वतंत्र देव सिंह

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा की पहली सूची पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि 'ये नई नहीं, वही सपा है'।

JAN 14, 2022 11:10 IST

गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर के सिटिंग विधायकों को टिकट

सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने दो चरणों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बागपत और मुजफ्फरनगर के सभी मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है। मेरठ शहर से कमलदत्त शर्मा, अमरोहा से राम सिंह सैनी (सिटिंग), शिकारपुर (बुलंदशहर) से अनिल शर्मा (सिटिंग एवं मंत्री), किठोर (मेरठ) से सत्यवीर त्यागी (सिटिंग), हापुड़ से विजय पाल आढ़ती (सिटिंग), विलासपुर से बलदेव ओलख (सिटिंग- मंत्री) को फिर टिकट मिला है। बरेली शहर से अरूण कुमार (सिटिंग), चंदौसी से गुलाब देवी (सिटिंग) को टिकट मिला है।
JAN 14, 2022 10:50 IST

भाजपा के कई मौजूदा विधायकों के टिकट कटे

सूत्रों का कहना है कि बरोली (अलीगढ़) से चौधरी दलवीर का टिकट काटकर ठाकुर जयवीर सिंह को टिकट दिया गया है।  गढ़ मुक्तेश्वर (हापुड़) से कमल मलिक की जगह हरेन्द्र चौधरी, नौगांव सादात (अमरोहा) से संगीता चौहान की जगह देवेन्दर नागपाल,  मेरठ कैंट से सत्य प्रकाश अग्रवाल की जगह अमित अग्रवाल को टिकट दिया गया है। बिल्सी से से हरीश शाक्य, खेरागढ़ (आगरा) से महेश गोयल की जगह भगवान सिंह कुशवाहा को टिकट मिला है। कांग्रेस की पहली सूची में उन्नाव रेप पीड़िता की मां को जगह

JAN 14, 2022 10:27 IST

इन नेताओं का टिकट कटा

सूत्रों का कहना है कि भाजपा से कुछ सिटिंग विधायकों का टिकट काट दिया गया है।  सूत्रों का कहना है कि एत्मादपुर से रामप्रताप सिंह चौहान का टिकिट कट गया है। उनकी जगह धर्मपाल सिंह को टिकट मिला है। फतेहाबाद से जितेन्द्र वर्मा का जगह छोटेलाल वर्मा को टिकट मिला है। फतेहपुर सीकरी से उदयभान सिंह की जगह चौधरी बाबूलाल (पूर्व सांसद) को टिकट मिलना तय है। गोवर्धन (मथुरा) से कारिन्दा सिंह का टिकिट कट गया है उनकी जगह ठाकुर मेघश्याम को टिकट दिया गया है।
UP Chunav : बीएसपी ने फाइनल किए 300 उम्मीदवार के नाम, उनमें 90 दलित

JAN 14, 2022 10:10 IST

इन सिटिंग विधायकों को टिकट मिलना तय

सूत्रों का कहना है कि पहले और दूसरे चरण के लिए भाजपा उम्मीदवारों के नाम तय हो गए हैं। इगलास से राजकुमार सहयोगी (सिटिंग), आगरा उत्तर से पुरुषोत्तम खंडेलवाल (सिटिंग), आगरा दक्षिण - योगेन्द्र उपाध्याय (सिटिंग) जलेसर (एटा) से संजीव कुमार दिवाकर (सिटिंग), कासगंज से देवेन्द्र सिंह राजपूत (सिटिंग),  मांट (मथुरा) से राजेश चौधरी,  छाता- चौधरी लक्ष्मीकांत सिटिंग (मंत्री), मथुरा - श्रीकांत शर्मा (सिटिंग एवं मंत्री) को टिकट मिलना तय है।

JAN 14, 2022 09:59 IST

बागी भाजपा नेताओं ने मौर्य को अपना नेता बताया

इस्तीफा देने वाले भाजपा के सभी विधायकों एवं मंत्रियों ने सभी ने एक बात कही है कि पांच सालों के दौरान वे मुद्दे उठाते रहे लेकिन पार्टी ने उनकी बात नहीं सुनी। योगी सरकार ने दलितों, वंचितों, पिछड़ों एवं बेरोजगारी की अनदेखी की है। इन बागी नेताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य को अपना नेता बताया है। मौर्य पूर्वांचल में ओबीसी का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। पिछला विधानसभा चुनाव उन्होंने पूर्वांचल के पडरौना सीट से लड़ा और जीत दर्ज की।
JAN 14, 2022 09:55 IST

अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, भाजपा ने इस बारे में अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी उन्हें दो सीटों से चुनाव लड़ा सकती है। यूपी के डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज की सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। सभी की नजरें भाजपा उम्मीदवारों की सामने वाली लिस्ट पर है। 

JAN 14, 2022 09:54 IST

यूपी में इस बार सात चरणों में चुनाव

उत्तर प्रदेश में इस बार 7 चरणों में चुनाव होंगे। विधानसभा की 403 सीटों के लिए मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी के बीच है। कांग्रेस और बसपा कई सीटों पर मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकते हैं। समाजवादी पार्टी इस चुनाव को अगड़ा बनाम पिछड़ा बनाने की कोशिश कर रही है। उसने पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी में भाजपा की घेरेबंदी करने के लिए रणनीति बनाई है। वह ओबीसी समुदाय के नेताओं को अपने पाले में कर रही है। पूर्वांचल में सुभासपा के साथ उसका गठबंधन है। पश्चिमी यूपी में उसने रालोद के साथ गठबंधन किया है। 

JAN 14, 2022 09:54 IST

 भाजपा से अब तक 14 नेताओं के इस्तीफे हो चुके हैं

भाजपा से अब तक 14 नेताओं के इस्तीफे हो चुके हैं। इसमें तीन कैबिनेट मंत्री शामिल हैं। जिन नेताओं ने भाजपा छोड़ी है उनमें-स्वामी प्रसाद मौर्य, भगवती सागर, रोशनलाल वर्मा, विनय शाक्य, अवतार सिंह भाड़ाना, दारा सिंह चौहान, बृजेश प्रजापति, मुकेश वर्मा, राकेश राठौर, जय चौबे, माधुरी वर्मा, आर के  शर्मा, बाला अवस्थी, धर्म सिंह सैनी शामिल हैं।