UP Election Candidates List 2022: यूपी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 150 उम्मीदवारों की पहली सूची
BJP, SP, RLD, Congress, BSP Candidate List for UP Election 2022: यूपी चुनाव के लिए राजनीतिक दल उम्मीदवारों के नाम को सार्वजनिक कर रहे हैं। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 40 फीसद महिलाओं को टिकट देकर संदेश दिया है कि वो जुमलेबाजी नहीं करती है। इसके साथ ही सपा गठबंधन ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इसके साथ ही बीजेपी और बीएसपी ने उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक की।
BJP, SP, RLD, Congress, BSP Candidate List for UP Election 2022 देश के सबसे बड़े सूबों में से एक यूपी में चुनावी रणभेरी बज चुकी है। सात चरणों में होने वाले चुनाव के लिए राजनीतिक दल चुन चुन कर उम्मीदवारों को पेश कर रहे हैं। पहले और दूसरे चरण के लिए बीजेपी ने भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही बीएसपी ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया। बीजेपी की लिस्ट की खास बात यह है कि योगी आदित्यनाथ किस सीट से चुनाव लड़ेंगे उसके बारे में भी जानकारी दी गई है। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर से तो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इलाबाद की सिराथू से किस्मत आजमाएंगे। उम्मीदवारों के चयन में एक तरफ जहां जाति और धर्म का ख्याल किया गया है वहीं दूसरी तरफ उन उम्मीदवारों पर ज्यादा ध्यान है जिनके जीतने की संभावना सबसे अधिक है।
BJP, SP, RLD, INC, BSP Candidates List UP Election 2022: Check here
सपा एमएलसी घनश्याम लोधी का अखिलेश पर हमला
सपा उम्मीदवारों की सूची में अपराधी और हिस्ट्रीशीटर शामिल : योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल सपा द्वारा राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषित उम्मीदवारों की तुलना करते हुए कहा कि भाजपा ने जहां समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया है, वहीं सपा प्रत्याशियों की फेहरिस्त में अपराधी और हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं।
आप की लिस्ट जारी
पहली बार उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने अपने 150 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दिया है। आगरा कैंट से प्रेम जाटव, आगरा ग्रामीण की सीट केशव कुमार निगम, आगरा दक्षिण की सीट रमजान अब्बास, फतेहाबाद से चंद्रपाल, अलीगढ़ शहर से मोनिका को टिकट दिया गया है।
'गुलाबी गैंग' प्रमुख संपत पाल ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा
चित्रकूट जिले की मऊ-मानिकपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर दो बार चुनाव लड़ चुकी ‘गुलाबी गैंग’ की प्रमुख संपत पाल ने इस बार टिकट न मिलने पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। महिला संगठन 'गुलाबी गैंग की प्रमुख संपत पाल ने रविवार को 'पीटीआई' से कहा, "मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से शनिवार को इस्तीफा दे दिया।" उन्होंने बताया कि वह मऊ-मानिकपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर 2012 और 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं।
अमित शाह का मैराथन दौरा
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर से प्रदेश के मैराथन दौरे पर जा रहे हैं। अमित शाह के उत्तर प्रदेश के दौरे के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
बिक्रम सिंह मजीठिया के ख़िलाफ़ FIR दर्ज़
पंजाब: शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के ख़िलाफ़ FIR दर्ज़ की गई। ADCP सिटी 1 नवजोत सिंह ने बतााया, "फ्लाइंग स्क्वायड टीम के मजिस्ट्रेट मंजित कुमार ने हमें पत्र भेजा और बताया कि जब वे गोल्डन गेट पर तैनात थे तो वहां बहुत लोग इकट्ठा थे। वहां पर SAD के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया खुली गाड़ी में आए। वहां 200-250 लोग मौज़ूद थे। इस दौरान कोविड नियमों का उल्लंघन किया गया। मामले में हमने FIR दर्ज़ की है"
अब भाजपा ने दिया सपा को झटका
UP Elections: अब भाजपा ने सपा को दिया झटका, दो MLC घनश्याम लोधी और शैलेंद्र सिंह BJP में शामिल। इसके साथ ही पूर्व IAS रामबहादुर ने ज्वॉइन की BJP, स्वतंत्रदेव सिंह ने दिलाई पार्टी की सदस्यता। पढ़ें पूरी खबर
भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज
स्वर्ण मंदिर में बिक्रम सिंह मजीठिया के स्वागत के लिए इकट्ठा हुए लोग
हस्तिनापुर की लड़ाई को तैयार कांग्रेस की अर्चना गौतम ने कहा- भयभीत नहीं, आगे बढ़ूंगी
अर्चना गौतम को राजनीति की धुंधली दुनिया की पहली झलक तब मिली जब कांग्रेस ने उन्हें उत्तर प्रदेश विधानभा चुनाव के लिए हस्तिनापुर सीट से अपने प्रत्याशी के तौर पर चुना। लेकिन अभिनेत्री और मॉडल रहीं अर्चन गौतम कहतीं हैं कि उन्हें पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के शब्द ‘भयभीत नहीं हों, मजबूत बनो’ साहस देते हैं।
बघेल ने नोएडा में कांग्रेस उम्मीदवार पंखुड़ी पाठक के लिए 'डोर-टू-डोर कैंपेन' किया
समाजवादी पार्टी ने उत्तराखंड विस चुनाव के लिए 30 प्रत्याशियों की सूची जारी की
कन्नौज से चुनाव लड़ सकते हैं असीम अरुण
कानपुर के पूर्व पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। खबरों में दावा किया जा रहा है कि भाजपा असीम अरुण को उनके गृह जिले कन्नौज से विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है।
सपा के समाजवाद का असली खेल या तो प्रत्याशी को जेल या फिर बेल: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल व युवा मामलों के मंत्री तथा उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सह विधानसभा चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने रविवार को राज्य की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी में वे जाते हैं जो दंगा करते हैं और भाजपा में वे शामिल होते हैं जो दंगाइयों को पकड़ते हैं। सपा के समाजवाद का असली खेल या तो प्रत्याशी को जेल या फिर बेल (जमानत)।
सपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान
दारा सिंह चौहान समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। वो योगी सरकार में मंत्री थे। हाल ही में उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया और बीजेपी छोड़ दी थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी में कुछ ही लोगों को विकास हुआ। पिछड़ा समाज अखिलेश यादव के साथ है। बीजेपी ने पिछड़े समाज को लालच देकर ठगा। दारा सिंह चौहान 2009 में बीएसपी की टिकट पर पहली बार घोसी से विधायक बने थे और फिर 2015 में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था। लेकिन चुनाव से ठीक पहले उन्होंने पाला बदल लिया और साइकिल पर सवार हो गए।
सपा में शामिल हुए योगी सरकार के पूर्व मंत्री #DaraSinghChauhan, बोले- 'बीजेपी ने साथ तो सबका लिया मगर विकास चंद लोगों का किया'@JyotsnaBedi #UttarPradeshElection2022 #Elections2022 pic.twitter.com/LffZjEEh2X
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) January 16, 2022
AIMIM ने जारी की पहली लिस्ट
उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए AIMIM ने 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पार्टी ने गाजियाबाद, हापुड़ की दो सीट, मेरठ की 3 सीट, सहारनपुर की 2 सीट और बरेली से एक उम्मीदवार उतारा है।
#NewsAlert | यूपी चुनाव में #AIMIM ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की #UPElections2022 #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/XJXYamTRJC
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) January 16, 2022
BJP में शामिल हुए असीम अरुण
पूर्व IPS अधिकारी असीम अरुण लखनऊ में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ईमानदार छवि वाले आईपीएस असीम अरुण जी का हम भाजपा में स्वागत करते हैं एक ईमानदार छवि, दलित, वंचित, शोषितों का शोषण न हो इसके लिए संघर्ष करने वाले पूर्व डीजीपी के पुत्र आईपीएस असीम अरुण लोकहित के लिए कार्य करते रहे हैं। इन्होंने देश से लेकर प्रदेश तक में कई जिम्मेदार पदों पर अपनी सेवाएं दीं और पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ डटे रहे हैं।
आज बीजेपी में शामिल हो सकती हैं मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव
मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव आज BJP में शामिल हो सकती हैं। मुलायम सिह यादव की छोटी बहू अपर्णा प्रतीक यादव की पत्नी हैं। BJP नेता हरिओम यादव की बेटी हैं। उन्होंने 2017 में लखनऊ कैंट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। ये चुनाव वो हार गई थीं। कई बार सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर चुकी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के काम की भी तारीफ कर चुकी हैं।
आज सपा में शामिल होंगे दारा सिंह
चुनाव से पहले बीजेपी छोड़ेने वाले दारा सिंह आज समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। अखिलेश यादव पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। दारा सिंह योगी सरकार में वन और पर्यावरण मंत्री थे।
उत्तराखंड बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक आज
उत्तराखंड बीजेपी की आज अहम बैठक होने जा रही है। आज होने वाली प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी आज प्रत्याशियों के नाम पर मंथन करेगी। पार्टी को 70 विधानसभा सीटों पर 800 से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम मिले है।
उप्र में भाजपा नेता ‘निरंकुशता' से तंग आ चुके हैं, इसलिए उसे छोड़ रहे हैं: शिंदे
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर परोक्ष तौर पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि कई नेता चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर अन्य पार्टियों में शामिल हो रहे हैं क्योंकि वे ‘‘निरंकुशता’’ से तंग आ चुके हैं। शिंदे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव में कांग्रेस को कुछ वर्गों से वोट मिलेगा। उन्होंने हालांकि इस सवाल को अधिक तवज्जो नहीं दी कि सत्तारूढ़ भाजपा छोड़ने वाले नेता कांग्रेस की बजाय समाजवादी पार्टी (सपा) को क्यों पसंद कर रहे हैं।
सपा पर सख्त हुआ चुनाव आयोग
लखनऊ में समाजवादी पार्टी ने रैली करके चुनाव आयोग और कोरोना नियमों को ताक पर रखा और जमकर चुनाव आयोग के नियमों की धज्जियां उड़ाईं। इस पर आयोग अब सख्त हो गया है।
SP कार्यालय में जुटी भीड़ पर चुनाव आयोग सख्त, 24 घंटे के भीतर नियमों के उल्लंघन पर सपा से मांगी सफाई
भाजपा ने हस्तिनापुर की कांग्रेस की उम्मीदवार पर निशाना साधा, पूर्व ‘मिस बिकनी इंडिया' बेपरवाह
उत्तर प्रदेश की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अर्चना गौतम ‘मिस बिकनी इंडिया’ की अपनी पृष्ठभूमि और तस्वीरों को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। भाजपा ने कांग्रेस पर ‘सस्ती लोकप्रियता’ हासिल करने के प्रयास का आरोप लगाया है, हालांकि खुद अर्चना राजनीतिक हमलों से बेपरवाह नजर आती हैं।
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला बोले- जरूर लडूंगा चुनाव
सपा का डोर टू डोर कैंपेन शुरू
निर्वाचन आयोग ने जनसभाओं, रोडशो पर रोक 22 जनवरी तक बढायी
कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच, निर्वाचन आयोग ने शनिवार को उन पांच राज्यों में प्रत्यक्ष रैलियों और रोडशो पर रोक 22 जनवरी तक बढ़ा दी जहां विधानसभा चुनाव होने हैं। आयोग ने कहा कि वह बाद में स्थिति की समीक्षा करेगा और नया निर्देश जारी करेगा।
पूर्व आईपीएस अधिकारी, असीम अरुण बीजेपी में शामिल
गोरखपुर से योगी उतरेंगे मैदान में
वैसे आपको बता दें कि , 2017 के विधानसभा चुनाव में गोरखपुर शहर से भाजपा उम्मीदवार राधा मोहन दास अग्रवाल ने 60,730 वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार को हरा कर जीत हासिल की थी वहीं अयोध्या विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार वेद प्रकाश गुप्ता ने सपा उम्मीदवार को 50,440 वोटों से हराया था। उम्मीदवारी के एलान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री और पार्टी आलाकमान के प्रति आभार जताते हुए ट्वीट कर कहा, आगामी विधानसभा चुनाव में मुझे गोरखपुर (शहर) से भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी एवं संसदीय बोर्ड का हार्दिक आभार।
कांग्रेस उम्मीदवार सपा में शामिल
उत्तर प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल का माहौल चल रहा है। पार्टी छोड़ने का सिलसिला भी लगातार जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी यूसुफ अली ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ सपा में शामिल हो गये। एक दिन पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पूर्व विधायक यूसुफ अली को चमरौआ विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। साथ ही समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
आरएसएस जुटा तैयारियों में
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित पांचों चुनावी राज्यों में भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा लगातार मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के वोटरों को लुभाने के लिए कई तरह के अभियान चला रहा है । लेकिन अब इन चुनावी राज्यों में भाजपा की नैया को पार लगाने के लिए आरएसएस से जुड़ा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच भी जोर-शोर से उतर गया है।
कुछ नामों का ऐलान बाद में होगा
भाजपा ने अपनी पहली सूची में कुल 107 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया। सूची को जारी करते हुए प्रधान ने बताया कि पहले चरण की बची हुई 1 सीट और दूसरे चरण की बची हुई 7 सीट पर उम्मीदवारों के नाम का एलान बाद में किया जाएगा।
आरएलडी ने 7 और उम्मीदवार घोषित किए
इन 20 विधायकों के टिकट कटे
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने पहले और दूसरे चरण के लिए होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों की जो लिस्ट जारी की है उसमें 20 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। उनका पूरा विवरण आप यहां देख सकते हैं।
BJP List: पहली ही लिस्ट में BJP ने काटे इन 20 मौजूदा विधायकों के टिकट, दिया साफ और अहम संदेश
मौजूदा 20 विधायकों का कटा टिकट
अखिलेश का बयान
भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के कुछ देर बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि अब वह भाजपा के किसी विधायक को अपनी पार्टी में शामिल नहीं करेंगे और वे (भाजपा) जिसके टिकट काटना चाहते हैं, काट दें।
बीजेपी की लिस्ट में 44 ओबीसी और 19 एससी को जगह
बीजेपी ने पहले और दूसरे चरण के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पहले चरण के लिए 57 और दूसरे चरण के लिए 45 नामों की घोषणा की गई। बड़ी बात यह है कि इस सूची में ओबीसी समाज से 44 और दलित समाज से 19 लोगों को टिकट देकर सियासी तौर पर बड़ा संदेश देने की कोशिश की गई है।
मथुरा जिले में बीएसपी उम्मीदवार
1.छाता- सोनपाल सिंह
2.मांट- श्याम सुंदर शर्मा
3.गोवर्धन- राजकुमार रावत
4.मथुरा- जगजीत चौधरी
5.बलदेव एससी- अशोक कुमार सुमन
अलीगढ़ जिले में बीएसपी उम्मीदवार
1.खैर एसी- प्रेमपाल सिंह जाटव
2.बरौली- नरेंद्र शर्मा
3.अतरौली- ओमवीर सिंह
4.छर्रा- तिलक राज यादव
5.कोल- मोहम्मद बिलाल
6.अलीगढ़- रजिया खान
7.इगलास एससी- सुशील कुमार जाटव
बुलंदशहर जिले में बीएसपी उम्मीदवार
1.सिकंदराबाद- मनवीर सिंह
2.स्याना- सुनील भारद्वा़ज
3.अनूपशहर- रामेश्वर सिंह लोधी
4.डिबाई- करनपाल सिंह
5.शिकारपुर- मोहम्मद रफीक फड्डा
6-खुर्जा एससी- विनोद कुमार जाटव
हापुड़ जिले में बीएसपी उम्मीदवार
1.धौलाना- वासिद प्रधान
2.हापुड़ एससी- श्री मनीष कुमार सिंह उर्फ मोनू
3.गढ़ मुक्तेश्वर- मोहम्मद आरिफ
गौतमबुद्धनगर जिले में बीएसपी उम्मीदवार
1.नोएडा- कृपाराम वर्मा
2.दादरी- मनवीर सिंह भाटी
3.जेवर- नरेंद्र भाटी डाडा
मेरठ जिले में बीएसपी उम्मीदवार
1.सिवालखास- मुकर्रम अली उर्फ नन्हें खां
2.सरधना- संजीव कुमार धामा
3.हस्तिनापुर एससी- संजीव कुमार जाटव
4.किठौर- कुशल पाल मावी
5.मेरठ कैंट- अमित शर्मा
6.मेरठ दक्षिण- कुंवर दिलशाद अली
गाजियाबाद जिले में बीएसपी उम्मीदवार
1.लोनी- हाजी अकिल चौधरी
2.मुरादनगर- हाजी अय्युब इदरीशी
3.गाजियाबाद- सुरेश बंसल
4.मोदीनगर- पूनम गर्ग
बागपत जिला में बीएसपी उम्मीदवार
1.छपरौली- मोहम्मद शाहिन चौधरी
2.बड़ौत- अंकित शर्मा
मुजफ्फरनगर जिला में बीएसपी उम्मीदवार
1.बुढ़ाना- हाजी मोहम्मद अनीश
2.चरथावल- सलमान सईद
3.पुरकाजी एससी- सुरेंद्र पाल सिंह
4.मुजफ्फरनगर- पुष्पाकर लाल
5.खतौली- माजिद सिद्दीकी
6.मीरापुर- मोहम्मद शालिम
शामली जिला में बीएसपी उम्मीदवार
1.कैराना- राजेंद्र सिंह उपाध्याय
2.शामली- ब्रिजेंद्र मलिक
बीएसपी ने 53 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
बीएसपी ने 53 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। आगरा जिले में इन लोगों को टिकट मिला है।
एत्मादपुर- सर्वेश पटेल
आगरा कैंट- भारतेंदु अरुण
आगरा दक्षिणी- रवि भारद्वाज
आगरा उत्तरी- मुरारी लाल गोयल
आगरा देहात- किरन प्रभा केसरी
फतेहपुर सीकरी- मुकेश कुमार राजपूत
खेरागढ़- गंगाधर सिंह कुशवाहा
फतेहाबाद- शैलेंद्र प्रताप सिंह शैलू
बाह- नितिन वर्मा
बीजेपी की संभावित लिस्ट में मौजूदा विधायकों को ही टिकट
बीजेपी ने औपचारिक तौर पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है। लेकिन संभावित लिस्ट से पता चल रहा है कि ज्यादातर मौजूदा विधायकों में ही भरोसा किया गया है। पहले चरण में होने वाले चुनाव में बहुत कम जगहों पर दूसरे उम्मीदवार के बारे में विचार किया गया है।
अब बीजेपी की लिस्ट का इंतजार
अगर बात यूपी की करें तो कांग्रेस की तरफ से 125 उम्मीदवारों की सूची, समाजवादी पार्टी की तरफ से भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। बीएसपी ने पहले ही अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिये थे और अब उम्मीदवारों के साथ साथ जनता को भी टिकट चाहने वाले लोगों के नाम का इंतजार है।
उत्तराखंड में कांग्रेस सीईसी की बैठक
उत्तराखंड में टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने जा रही है। बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों की दावेदारी पर विचार मंथन के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।

