UP Election 2022 Opinion Poll: यूपी चुनाव में कौन से मुद्दे रहेंगे हावी, किसकी बन सकती है सरकार, योगी या अखिलेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2022, 11:04 PM IST

UP Election 2022 Opinion Poll Result Times Now Navbharat Hindi: उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटें 7 चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद पहले ओपिनियन पोल में जानिए यूपी में किसकी सरकार बनेगी?

UP Election 2022 Opinion Poll: यूपी चुनाव में कौन से मुद्दे रहेंगे हावी, किसकी बन सकती है सरकार, योगी या अखिलेश

UP Election 2022 Opinion Poll Times Now Navbharat: उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटें पर 7 चरणों में वोटिंग होगी। जिसकी शुरुआत 10 फरवरी से होगी और चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आ जाएंगे। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और वीटो के ओपिनियन पोल में जानिए उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार फिर से बन रही है। या अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में कामयाब हो जाएंगे। या बीएसपी की सरकार बनेगी।

चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद पहले ओपिनियन पोल में जानिए यूपी में किसकी सरकार बनेगी। किसी पार्टी को कितनी सीटें आएंगी। अयोध्या-काशी जैसे मुद्दों से बीजेपी को कितना फायदा हुआ। मुसलमानों की पसंदीदा पार्टी कौन सी है। किसान आंदोलन का चुनाव पर क्या प्रभाव पड़ेगा। टाइम्स नाउ नवभारत के ओपिनियन पोल में  57.8 लोग मानते हैं क‍ि अयोध्या और काशी जैसे मुद्दों से बीजेपी को फायदा होगा, 57.9% लोग व‍िकास का श्रेय  को देते हैं। इस पोल के लिए करीब 25 हजार लोगों से सवाल पूछे गए।

हमारे ओपिनियन पोल में बीजेपी को 240 सीटें, समाजवादी पार्टी को 143 सीटें, बीएसपी को 10 सीटें, कांग्रेस को 08 सीटें और अन्य के खाते में 02 सीटें मिलती नजर आ रही है।

यूपी: पूर्वांचल में किसे कितनी सीट?

बीजेपी+: 51-59
सपा+: 38-44
बीएसपी: 4-5
कांग्रेस : 0-1
अन्य: 0-2



यूपी: पूर्वांचल में किसको कितने प्रतिशत वोट?

बीजेपी+: 37.9%
सपा+: 34.9%
बीएसपी: 12.8%
कांग्रेस : 7.3%
अन्य : 7.1%



यूपी: अवध में किसे कितनी सीट?

बीजेपी+: 56-64
सपा+: 31-33
बीएसपी: 3-4
कांग्रेस: 2-3
अन्य: 0-1



यूपी: अवध में किसको कितने प्रतिशत वोट?

बीजेपी+: 39.1%
सपा+: 32.8%
बीएसपी: 12.2%
कांग्रेस: 8.4%
अन्य: 7.4%



सेंट्रल यूपी में किसे कितनी सीट?

बीजेपी+: 20-22
सपा+: 12-13
बीएसपी: 0-1
कांग्रेस: 1-2
अन्य: 0-1



सेंट्रल यूपी में किसको कितने प्रतिशत वोट?

बीजेपी+: 45.1%
सपा+: 32.7%
बीएसपी: 6.8%
कांग्रेस: 11.3%
अन्य: 4.2%



यूपी: बुंदेलखंड में किसे कितनी सीट?

बीजेपी+: 13-14
सपा+: 3-5
बीएसपी: 0-1
कांग्रेस: 0-1
अन्य: 0



यूपी: बुंदेलखंड में किसको कितने प्रतिशत वोट?

बीजेपी+: 40.8%
सपा+: 32.8%
बीएसपी: 13.1%
कांग्रेस: 3.9%
अन्य: 9.5%



यूपी: रुहेलखण्ड में किसे कितनी सीट?

बीजेपी+: 31-36
सपा+: 16-17
बीएसपी: 1-2
कांग्रेस: 1-1
अन्य: 0



यूपी: रूहेलखंड में किसको कितने प्रतिशत वोट?

बीजेपी+: 42.3%
सपा+: 33%
बीएसपी: 15.8%
कांग्रेस: 5.5%
अन्य: 3.6%



पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसे कितनी सीट?

बीजेपी + : 56-59
सपा+ : 36-39
बीएसपी : 0-1
कांग्रेस : 2-3


पश्चिमी यूपी में किसको कितने प्रतिशत वोट?

बीजेपी+: 37.6%
सपा+: 38.1%
बीएसपी: 14.4%
कांग्रेस: 4.9%
अन्य: 5%



यूपी में विकास के बड़े कामों का श्रेय किसे देंगे?

योगी आदित्यनाथ- 57.9%
अखिलेश यादव- 23.5%
अन्य- 18.6%

यूपी में किसान आंदोलन का चुनावी असर होगा ?

हां- 41.1%
नहीं- 43.1%
कुछ कह नहीं सकते- 15.7%

यूपी में अयोध्या और काशी जैसे मुद्दे से बीजेपी को फायदा?

हां- 57.8%
नहीं- 36.7%
कुछ कह नहीं सकते- 5.4%

उत्तर प्रदेश का चुनावी मुद्दा क्या है? 34.4% लोग मानते हैं क‍ि रोजगार है यूपी चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा।

रोजगार- 34.4%
विकास- 19.6%
कानून व्यवस्था- 28.2%
जाति-धर्म- 17.9%


उत्तर प्रदेश में OBC की पसंद कौन है?

बीजेपी+: 52.7%
समाजवादी पार्टी+: 38.8%
बीएसपी: 5%
कांग्रेस: 2%
अन्य: 1.5%



उत्तर प्रदेश के मुसलमानों की पसंदीदा पार्टी कौन?

बीजेपी+: 3.3%
सपा+: 48.1%
बीएसपी: 16.64%
कांग्रेस: 10.73%
AIMIM: 19.74%
अन्य: 1.4%




उत्तर प्रदेश में अति पिछड़ों की पसंद कौन?

बीजेपी: 34.2%
सपा: 9.5%
बीएसपी: 44.2%
कांग्रेस: 6.8%
अन्य: 5.3%



उत्तर प्रदेश के युवाओं की पहली पसंद कौन सी पार्टी?

बीजेपी: 54.4%
सपा: 33.7%
बीएसपी: 5.1%
कांग्रेस : 5.3%
अन्य: 1.5%



उत्तर प्रदेश में महिलाओं की पहली पसंद कौन सी पार्टी?

बीजेपी+: 39.4%
सपा+: 31.9%
बीएसपी: 5%
कांग्रेस: 17.8%
अन्य: 6%



उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों की पसंदीदा पार्टी कौन?

बीजेपी+: 41.8%
एसपी+: 35.8%
बीएसपी: 14.8%
कांग्रेस: 3.1%
अन्य: 4.6%



उत्तर प्रदेश के शहरी इलाकों की पसंदीदा पार्टी कौन? 

बीजेपी+: 36.2%
सपा+: 37%
बीएसपी: 2.3%
कांग्रेस: 15.8%
अन्य: 8.8%



वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य में बीजेपी ने 312 और उसके सहयोगियों ने 13 सीटें जीती थीं जबकि समाजवादी पार्टी को 47, बहुजन समाज पार्टी को 19 और कांग्रेस को 7 सीटों पर जीत मिली थीं। बीजेपी की सहयोगी अपना दल (एस) को 9 तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को 4 सीटों पर जीत मिली। राष्‍ट्रीय लोकदल और निषाद पार्टी का भी 1-1 सीट पर खाता खुला था। बाकी निर्दलीय भी जीते थे।

End of Article