Punjab Election Results 2022 LIVE: यहां देखें पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे LIVE

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2022, 10:55 AM IST

Punjab Election Result 2022 (पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे 2022) LIVE Counting: एग्जिट पोल की मानें तो इस राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है। इस चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। कांग्रेस अगर जीतती है तो चरणजीत सिंह चन्नी एक बार फिर सीएम बनेंगे।

Punjab Election Results 2022 LIVE: यहां देखें पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे LIVE

Punjab Election Result 2022 (पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे 2022) LIVE Counting: पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। पंजाब चुनाव नतीजों का सभी को बेसब्री से इतंजार है। राज्य में इस बार चुनावी मुकाबला दिलचस्प रहा है। यहां काग्रेस, आम आदमी पार्टी, शिअद-बसपा गठबंधन, भाजपा लोकपा गठबंधन के बीच मुकाबला है। एग्जिट पोल की मानें तो इस राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है। इस चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। कांग्रेस अगर जीतती है तो चरणजीत सिंह चन्नी एक बार फिर सीएम बनेंगे।

AAP पार्टी ने भगवंत मान को सीएम पद का उम्मीदवार बनाया है। मान धुरी सीट से चुनावी मैदान में हैं तो चन्नी चमकौर साहिब एवं भदौर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व और कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला सीट से चुनाव मैदान में हैं।  पंजाब चुनाव नतीजों को आप टाइम्स नाउ नवभारत पर लाइव देख सकते हैं।  

End of Article