Priyanka Gandhi: यूपी में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मथुरा में प्रियंका गांधी का दिखा चुनावी उत्साह, यूं हुईं वोटरों से रू-बरू-VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2022, 08:19 PM IST

Priyanka Gandhi campaigned on Mathura seat: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी पहले चरण का चुनाव प्रचार थमने से चंद घंटे पहले श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा पहुंचीं। 

Priyanka Gandhi: यूपी में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मथुरा में प्रियंका गांधी का दिखा चुनावी उत्साह, यूं हुईं वोटरों से रू-बरू-VIDEO
Photo Credit: Twitter

Priyanka Gandhi in Mathura for UP Chunav 2022: यूपी में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रियंका गांधी (
Priyanka Gandhi) ने मंगलवार को मथुरा सीट ( Mathura seat) पर चुनाव प्रचार किया यहां से प्रदीप माथुर कांग्रेस की सीट पर उम्मीदवार हैं, जो कि इससे पहले चार बार विधायक रह चुके हैं, जिसमें से तीन बार वह लगातार मथुरा की सीट पर जीत कर आए।

इस सीट से कांग्रेस को प्रियंका गांधी को काफी उम्मीदें हैं  हालांकि इस सीट से पिछली बार मोदी लहर में मौजूदा सरकार में मुख्य मंत्री श्रीकांत शर्मा ने चुनाव जीता था लेकिन इस बार यह दिलचस्प होगा देखना कि किस तरीके से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप माथुर चुनाव में अपना दमखम दिखाते हैं।

मथुरा पहुंचते ही सबसे पहले प्रियंका गांधी ने यमुना नदी के विश्राम घाट पर यमुना नदी की आरती की यहां पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद पुरोहितों ने कांग्रेस की जीत के लिए प्रार्थना की उसके बाद प्रियंका ने मथुरा में एक लंबा चौड़ा डोर टू डोर कैंपेन किया।

इस दौरान प्रियंका गांधी ने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। गौर हो कि इस सीट पर मुकाबला द्विपक्षीय ही है, कांग्रेस और बीजेपी के बीच के सीट आती रही है समाजवादी पार्टी बसपा और राष्ट्रीय लोक दल का आज तक मथुरा की सीट से खाता भी नहीं खुल सका है।

End of Article