UP: संभल में CM योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक, मंच तक पहुंचीं 2 लड़कियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2022, 08:47 PM IST

Yogi Adityanath Security: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब संभल के चंदौसी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी 2 लड़कियां मंच के करीब तक पहुंच गईं। उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने काबू में किया।

UP: संभल में CM योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक, मंच तक पहुंचीं 2 लड़कियां

Yogi Adityanath Security: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब संभल के चंदौसी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी 2 लड़कियां मंच के करीब तक पहुंच गईं। उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने काबू में किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों बहनें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चंदौसी स्थित अपने घर पर आमंत्रित करना चाहती थीं क्योंकि उनके पिता राज्य में आदित्यनाथ की सत्ता में वापसी की प्रार्थना कर रहे थे। पुलिस ने दोनों लड़कियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। लड़कियां डी एरिया के अंदर गईं, ठीक उस मंच के सामने से योगी आदित्यनाथ जनता को संबोधित कर रहे थे। घटना के वक्त पुलिस, कमांडो और सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद थे।

यहां योगी ने कहा कि डबल इंजन गवर्नमेंट यानी मुफ्त वैक्सीन, राशन, सड़कों का निर्माण, मेडिकल कॉलेज। पहले राशन, टीके के लिए जो पैसा आता था, वह 'अत्तर' दोस्तों के पास जाता था। गरीबों को उनके अधिकारों से वंचित किया गया।

End of Article