Congress Poster Girl Pallavi Singh join BJP: यूपी असेंबली इलेक्शन को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरा जोर लगाए हुए है और इस बार चुनाव की कमान प्रियंका गांधी के हाथों में है और वो पूरी शिद्दत के साथ इस काम को अंजाम भी दे रही हैं लेकिन बीच-बीच में पार्टी को झटके लगते जा रहे हैं, ताजा मामला कांग्रेस की पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह (Congress Poster Girl Pallavi Singh) का बीजेपी (BJP) ज्वाइन कर लेना है।
अब 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' पोस्टर गर्ल की तीसरी महिला नेता ने पार्टी से इस्तीफा देकर BJP का दामन थाम लिया है उनका नाम पल्लवी सिंह है और वो कांग्रेस के चुनावी अभियान की पोस्टर गर्ल थीं।
बताते हैं कि पल्लवी कांग्रेस के साथ पिछले करीब काफी समय से जुड़ीं थीं, उन्होंने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में महिलाओं का सम्मान नहीं मिल रहा है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को मिलने की बात हो रही है लेकिन उस तरीके का सम्मान वहां मिल नहीं रहा है।
वहीं पल्लवी सिंह को सदस्य्ता दिलाने के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस की 4 में से 3 पोस्टर गर्ल भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं, बहुमत हमारे पास है, हम दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे।

