18 एकड़ जमीन के मालिक हैं अखिलेश यादव, रखते हैं इतना नगद, ऐसा है सपा प्रमुख का चुनावी हलफनामा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2022, 04:52 PM IST

Akhilesh Yadav affidavit: अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से नामांकन भर दिया है। उनका हलफनामा सामने आया है। इससे पता चला है कि अखिलेश के पास कितनी संपत्ति है।

18 एकड़ जमीन के मालिक हैं अखिलेश यादव, रखते हैं इतना नगद, ऐसा है सपा प्रमुख का चुनावी हलफनामा

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मैनपुरी जिले की करहल सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान अखिलेश के समर्थक भी उनके साथ मौजूद रहे। नॉमिनेशन को अखिलेश ने एक मिशन बताया है तो टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत में सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने जीत का दावा किया है। टाइम्स नाउ नवभारत के पास अखिलेश यादव का चुनावी हलफनामा है। हलफनामे में अखिलेश यादव ने संपत्ति की जानकारी दी है। इससे पता चला है कि अखिलेश के पास 1 लाख 79 हजार रुपए नगद हैं। अखिलेश यादव के नाम करीब 18 एकड़ जमीन है वहीं पत्नी डिंपल यादव के पास 3 लाख 32 हजार रुपए नगद हैं और उनके पास करीब एक एकड़ जमीन है।

अगर करहल की बात करें तो ये इलाका समाजवादी पार्टी के संरक्षक और अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि रही है। करहल सीट से अखिलेश के खिलाफ बीजेपी ने मंत्री एसपी बघेल को उतारा है। उन्होंने भी करहल सीट से नामांकन भर दिया है। उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने दावा किया है कि बीजेपी करहल में जीतेगी। 

SP सिंह बघेल को जानिए

  • 1998 में राजनीति की शुरुआत
  • समाजवादी पार्टी से शुरुआत
  • 1998 में यूपी चुनाव लड़ा
  • SP के टिकट पर जलेसर से चुनाव लड़े 
  • जलेसर में बड़ी जीत हासिल की
  • 2009 में BSP का दामन थामा
  • 2014 में लोकसभा चुनाव में हार
  • 2019 में BJP से लोकसभा चुनाव लड़ा
  • आगरा सीट से लोकसभा चुनाव लड़े
  • योगी सरकार में मंत्री रहे
End of Article