UP चुनाव: BJP विधायक जितेंद्र वर्मा ने छोड़ी पार्टी, समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2022, 06:01 PM IST

Jitendra Verma: आगरा के फतेहाबाद से बीजेपी विधायक ने पार्टी छोड़ दी है। टिकट न मिलने पर उन्होंने बीजेपी छोड़ने का फैसला किया। वहीं पार्टी में शामिल होते ही समाजवादी पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष बना दिया।

UP चुनाव: BJP विधायक जितेंद्र वर्मा ने छोड़ी पार्टी, समाजवादी पार्टी में हुए शामिल
Photo Credit: ANI

उत्तर प्रदेश के आगरा के फतेहाबाद से विधायक जितेंद्र वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से इस्तीफा दे दिया है। वो समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को लिखे पत्र में वर्मा ने कहा कि महोदय, आपको अवगत कराना है कि मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। वहीं सपा ने उन्हें पार्टी में शामिल कर आगरा का जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया है।

भाजपा छोड़ने पर जितेंद्र वर्मा ने कहा कि मैंने बीजेपी के लिए काम किया लेकिन इसके बावजूद मुझे टिकट नहीं दिया गया। भाजपा ने कहा कि वे युवाओं को बढ़ावा देंगे लेकिन 75 साल के व्यक्ति को टिकट दिया गया। यूपी में समाजवादी पार्टी बनेगी सरकार और हम लोगों के कल्याण के लिए काम करेंगे। 

हाल ही में इससे पहले भी कई अन्य विधायकों ने पार्टी छोड़ी है। उनके अलावा 3 मंत्रियों ने भी योगी कैबिनेट से इस्तीफा दिया।

End of Article