इलेक्शन

'शक नहीं यकीन था भाई आप ही जीतोगे', अमेठी में किशोरी की बढ़त पर बोलीं प्रियंका गांधी

Amethi Lok Sabha Elections 2024: अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा की लगातार बढ़त को देखते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा- किशोरी भैया, मुझे कभी कोई शक नहीं था, मुझे शुरू से यक़ीन था कि आप जीतोगे।

Image

अमेठी लोकसभा परिणाम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Amethi Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम इंडिया गठबंधन के लिए संजीवनी लेकर आए हैं। खासकर, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी ने सभी को चौंका दिया है। कांग्रेस करीब 8 सीटों पर लीड ले चुकी है, उनमें से प्रदेश की सबसे हॉट सीट अमेठी भी शामिल है। यहां बीजेपी की स्मृति ईरानी का सीधा मुकाबला कांग्रेस पार्टी के किशोरी लाल शर्मा से है। किशोरी लाल लगातार सुबह से लीड बनाए हुए हैं। स्मृति ईरानी पर हार का खतरा मंडरा रहा है। उधर, जीत की सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किशोरी लाल शर्मा को बधाई देते हुए ट्विट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- किशोरी भैया, मुझे कभी कोई शक नहीं था, मुझे शुरू से यक़ीन था कि आप जीतोगे। आपको और अमेठी के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई !

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article