इलेक्शन

Lok sabha Election 2024: BSP ने जौनपुर के बाद अब बस्ती में बदला उम्मीदवार, दयाशंकर मिश्रा का टिकट काटा

Basti BSP Candidate Changed: उत्तर प्रदेश की बस्ती लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी को लेकर खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि पार्टी ने बसपा के प्रत्याशी दयाशंकर मिश्रा के स्थान पर अब लवकुश पटेल को यहां से प्रत्याशी बनाया है।

Image

बस्ती लोकसभा सीट पर बीएसपी प्रत्याशी बदला

KEY HIGHLIGHTS

  1. यूपी के बस्ती लोकसभा सीट से बसपा ने दयाशंकर मिश्रा का टिकट काटा
  2. बस्ती लोकसभा सीट से अब लवकुश पटेल को बीएसपी ने प्रत्याशी बनाया है
  3. जौनपुर से बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्री कला रेड्डी का टिकट काटकर श्याम यादव को दिया

Basti BSP Candidate Changed: बहुजन समाज पार्टी इस लोकसभा चुनाव को लेकर कुछ प्रयोग कर रही है इसमें प्रत्याशी भी बदल रही है, ताजा मामला यूपी के बस्ती लोकसभा से सामने आया है जहां अब लवकुश पटेल को बीएसपी प्रत्याशी बनाया है, गौर हो कि बस्ती सीट से पहले घोषित बसपा उम्मीदवार दयाशंकर मिश्रा बीजेपी में वरिष्ठ नेता थे और टिकट न मिलने की वजह से बीएसपी में शामिल गये थे।

उसके बाद मायावती ने उन्हें टिकट भी दे दिया था पर अब फिर उनका टिकट कट गया है और बीएसपी ने अब लवकुश पटेल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, लव कुश पटेल ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

बस्ती लोकसभा सीट की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी ने निवर्तमान सांसद हरीश द्विवेदी को और समाजवादी पार्टी से राम प्रसाद चौधरी चुनाव मैदान में उतारा है।

जौनपुर से बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्री कला रेड्डी का टिकट काटा

गौर हो कि बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने जौनपुर के बाद अब बस्ती से घोषित उम्मीदवार दया शंकर मिश्रा का टिकट काट दिया है वहीं बसपा ने सोमवार सुबह पहले जौनपुर से बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्री कला रेड्डी का टिकट काटकर श्याम यादव को दिया तो वहीं अब बस्ती से दयाशंकर मिश्रा का टिकट काटते हुए लवकुश पटेल को मौका दिया है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article