इलेक्शन

सुनो! औकात में रहो...मुरादाबाद सपा प्रत्याशी रुचि वीरा ने मंच से सरेआम दी पुलिस अधिकारियों को धमकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2024, 04:38 PM IST

Moradabad SP Candidate Ruchi Vira: मुरादाबाद के गवर्नमेंट इंटर कॉलेज के मैदान में रुचि वीरा एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान कथित तौर पर पुलिस वालों ने उनके समर्थकों को रोक लिया। इसके बाद रुचि वीरा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सरेआम धमकी दे डाली।

Image

मुरादाबाद से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा

Photo : ANI

Moradabad SP Candidate Ruchi Vira: उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट से सपा व इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी रुचि वीरा का धमकी भरा बयान सामने आया है। इसमें वह मंच से सरेआम पुलिस अधिकारियों को धमकी दे रही हैं। वह पुलिस वालों से कहती दिख रही हैं कि औकात में रहो, तुम बीजेपी के एजेंट बनने का काम मत करो। इस इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है।

दरअसल, मुरादाबाद के गवर्नमेंट इंटर कॉलेज के मैदान में रुचि वीरा एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान कथित तौर पर पुलिस वालों ने उनके समर्थकों को रोक लिया। जब यह बात रुचि वीरा को पता चली तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह मंच से ही पुलिस अधिकारियों को धमकी देने लगीं।

'औकात में रहो..'

वीडियो में देखा जा सकता है कि इंडी गठबंधन की प्रत्याशी रुचि वीरा मंच से कह रही हैं कि पुलिस वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाने का काम कर रहे हैं, मैं कहना चाहती हूं कि पुलिस के अधिकारियों अपनी औकात में रहो, तुम मेरे वोटर्स को रोक नहीं पाओगे, तुम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एजेंट बनने का काम मत करो, दलाल बनने का काम मत करो। अरे लानत है तुम्हारे ऊपर, तुम जनता के सेवक हो, तुम्हारी जिम्मेदारी न्याय की बात करना है, तुम अपनी नौकरी से वफादारी नहीं कर रहे हो, तुम देश के साथ वफादारी नहीं कर रहे हो, मेरे समर्थकों अपनी जगह पर डटे रहो, इन्हें मुहंतोड़ जवाब दो।

एसटी हसन का टिकट काटकर रुचि वीरा को मिला मौका

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने मुरादाबाद लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद एसटी हसन का टिकट काटकर रुचि वीरा को दे दिया। बताया जा रहा है कि टिकट कटने से सांसद एसटी हसन नाराज चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव फोन करेंगे या बुलाएंगे तो उनके सम्मान में प्रचार करने जाऊंगा, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर वह रुचि वीरा के प्रचार में शामिल नहीं होंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article