इलेक्शन

यूपी में BJP की टेंशन बढ़ाएगी AAP, INDIA गठबंधन के प्रत्याशियों को बिना शर्त समर्थन का ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2024, 08:50 PM IST

Lok Sabha Election 2024: सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव के साथ संयुक्त रूप से संवाददाताओं को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी उप्र में चुनाव नहीं लड़ रही है और बिना किसी शर्त के सपा और विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के उम्मीदवारों को जिताने का कार्य करेगी।

Image

अखिलेश यादव के साथ संजय सिंह

Photo : Twitter

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 लोकसभा सीटें जीतने का ख्वाब देख रही भारतीय जनता पार्टी की टेंशन आम आदमी पार्टी बढ़ा सकती है। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने यूपी में कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। आप की राज्य इकाई के प्रभारी और राज्‍यसभा सदस्‍य संजय सिंह ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की मौजूदगी में शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में यह घोषणा की।

आम आदमी पार्टी विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के उम्मीदवारों को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि ये चुनाव लोकतंत्र को बचाने और 'तानाशाह सरकार' को खत्म करने के लिए है। सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव के साथ संयुक्त रूप से संवाददाताओं को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी उप्र में चुनाव नहीं लड़ रही है और बिना किसी शर्त के सपा और विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के उम्मीदवारों को जिताने का कार्य करेगी।

बातचीत के बाद तय होगी प्रचार में भूमिका

कांग्रेस को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा, चुनाव प्रचार में हमारी भूमिका क्या होगी और हम अभियान में कैसे शामिल होंगे, यह चुनाव प्रचार में शामिल कांग्रेस नेतृत्व के साथ बातचीत के बाद तय किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' 2024 का चुनाव जीतेगा। संजय सिंह ने कहा, हम राज्य का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। सपा के जितने भी उम्मीदवार हैं, उन्हें हमारा एक-एक कार्यकर्ता और सभी पदाधिकारी जिताने का काम करेंगे।

यह लोकतंत्र को बचाने का चुनाव

आप के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि 2024 का चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। यह चुनाव भारत के लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है, बाबा साहब के संविधान को बचाने का चुनाव है। यह तानाशाह हुकूमत के खिलाफ लोगों को लामबंद करने का चुनाव है। संजय सिंह ने कहा, मैं तो बार-बार कहता हूं कि अगर कोई राजनेता चुनाव जीत रहा होता तो वैसे हथकंडे नहीं अपनाता जैसे प्रधानमंत्री जी कर रहे हैं, वे विपक्ष पर फर्जी मुकदमे लगा रहे है, इसका मतलब उनके अंदर आत्मविश्वास नहीं है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article