इलेक्शन

बंगाल के चप्पे-चप्पे में सुरक्षा के विशेष इंतजाम, पहले चरण के लिए 2407 कंपनियां तैनात; दूसरे चरण में इतने की तैनाती

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की कुल 2407 कंपनियां तैनात की गई हैं, जहां 23 अप्रैल को मतदान होगा है।

Image

बंगाल के चप्पे-चप्पे में सुरक्षा

Photo : ANI

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की कुल 2407 कंपनियां तैनात की गई हैं, जहां 23 अप्रैल को मतदान होगा है। पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान के लिए चुनाव आयोग ने 2,407 कंपनियां तैनात करने का निर्णय लिया है।

कहां कितनी कंपनियां तैनात?

क्रमांकजिला/कमिश्नरेटपहले चरण की व्यवस्था
1दार्जिलिंग (Darjeeling)61
2सिलीगुड़ी (Siliguri PC)44
3कलिम्पोंग (Kalimpong)21
4कूचबिहार (Cooch Behar)146
5अलीपुरद्वार (Alipurduar)77
6जलपाईगुड़ी (Jalpaiguri)92
7इस्लामपुर (Islampur PD)61
8रायगंज (Raiganj PD)71
9दक्षिण दिनाजपुर (Dakshin Dinajpur)83
10मालदा (Malda)172
11मुर्शिदाबाद (Murshidabad PD)240
12जंगीपुर (Jangipur PD)76
28पूर्ब मेदिनीपुर (Purba Medinipur)273
30एडीपीसी (ADPC)125
31पश्चिम मेदिनीपुर (Paschim Medinipur)271
32झारग्राम (Jhargram)74
33बांकुड़ा (Bankura)193
34पुरुलिया (Purulia)151
35बीरभूम (Birbhum)176
Total2407

बता दें कि केंद्रीय बल गृह मंत्रालय के अधीन आते हैं और इनमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और असम रायफल्स शामिल हैं।

दूसरे चरण में कितनी कंपनियां होंगी तैनात?

चुनाव आयोग के मुताबिक, बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात की जाएंगी, जहां 29 अप्रैल को मतदान होना है। एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय बल की प्रत्येक कंपनी में कम से कम 72 सशस्त्र जवान होंगे। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, "तैनाती संवेदनशीलता आकलन और पिछले चुनावी अनुभवों के आधार पर की गई है, ताकि कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।"

अधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण में दक्षिण 24 परगना जिले में सबसे अधिक तैनाती होगी, जहां सुंदरबन, बरुईपुर और डायमंड हार्बर पुलिस जिलों में कुल 409 कंपनियां तैनात की जाएंगी। कोलकाता पुलिस क्षेत्र में 273 कंपनियां तैनात होंगी, जबकि पूर्व बर्धमान में 260 और हुगली (ग्रामीण) में 234 कंपनियां तैनात की जाएंगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article