XAT 2024 Admit Card Download Link: जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, (XLRI) ने Xavier Aptitude Test, XAT 2024 Admit Card जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार इन एडमिड कार्ड को xatonline.in से चेक कर सकते हैं। अगर आप डायरेक्ट लिंक से XAT 2024 Admit Card Download करना चाहते हैं, तो इस लेख में दिए गए लिंक को देखें।
कब है परीक्षा - XAT 2024 Exam Date
जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 का आयोजन 7 जनवरी, 2024 को किया जाएगा। हॉल टिकट केवल वे उम्मीदवार ही डाउनलोड कर सकेंगे, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन किया था। XAT Admit Card डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आईडी और जन्म तिथि जैसे लागइन क्रेडिंशियल की जरूरत है।
परीक्षा का समय - XAT 2024 Exam Time
जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच एक ही पाली में किया जाएगा। XAT 2024 Exam पूरा करने के लिए उम्मीदवारों के पास 3 घंटे 30 मिनट का समय होगा। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए उम्मीदवारों के पास 10 दिसंबर तक का समय था।
XAT 2024 एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें
- आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाएं।
- होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अगले चरण में, अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे पढ़ें और इसे डाउनलोड करें, और इसका प्रिंटआउट ले लें।
प्रवेश के लिए 160 से अधिक संस्थानों द्वारा XAT स्कोर का उपयोग किया जा रहा है। इस प्रवेश परीक्षा की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। ध्यान रहे, एडमिट कार्ड पर मौजूद जानकारी को पढ़ना न भूलें।
