एजुकेशन

World Tourism Day 2024: विश्व ​पर्यटन दिवस कब और क्यों मनाया जाता है, जानें इस पर छात्र कैसे लिख सकते हैं शानदार निबंध

Vishva Paryatan Divas Kab Manaya Jaata hai: विश्व ​पर्यटन दिवस क्या हैं, इसे कब और क्यों मनाया जाता है। जानें इस शानदार दिन के बारे में, विद्यार्थियों के लिए क्यों है खास और इस पर कैसे लिख सकते हैं शानदार निबंध

Image

विश्व पर्यटन दिवस कब और क्यों मनाया जाता है (image - AI)

World Tourism Day 2024, World Tourism Day kab Manaya Jata Hai: विश्व पर्यटन दिवस हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है। जैसा कि नाम से पता चलता है कि विश्व पर्यटन दिवस, विश्व भर के पर्यटन को आकर्षित करने के लिए मनाया जाता है। चलिए जानते हैं इस विशेष दिन के बारे में, विद्यार्थियों के लिए क्यों है खास और इस पर कैसे लिख सकते हैं शानदार निबंध

विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास, World Tourism Day History

विश्व पर्यटन दिवस की जानकारी की बात करें, तो विश्व पर्यटन दिवस 1980 से प्रत्येक वर्ष (World Tourism Day 2024 Date) 27 सितम्बर को मनाया जाता है। यह तिथि 1970 में संगठन के नियमों को अपनाने की वर्षगांठ का प्रतीक है, जिसने पांच वर्ष बाद संयुक्त राष्ट्र पर्यटन की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया था। 27 सितंबर 1970 को विश्व पर्यटन संगठन की स्थापना की गई। संगठन के संस्थापक सम्मेलन की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर विश्व पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत हुई।

विश्व पर्यटन दिवस क्यों मनाया जाता है? World Tourism Day 2024 Quiz

why world tourism day is celebrated on 27 sep, बता दे, अगर इस टॉपिक से जुड़ा कोई सवाल ज्यादा पूछा जाता है तो वह है Vishva Paryatan Divas Kyon Manaya Jata Hai? इस दिन को पर्यटन के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है, ताकि टूरिज्म को लेकर लोगों में जागरुकता लाई जा सके।

World Tourism Day

विश्व पर्यटन दिवस 2024 (image - AI)

World Tourism Day 2024 Theme

Vishva Paryatan Divas 2024 ki Theme है - Tourism and Peace, यह थीम राष्ट्रों और संस्कृतियों के बीच शांति और समझ को बढ़ावा देने और सुलह प्रक्रियाओं का समर्थन करने में पर्यटन क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालती है।

World Tourism Day 2024 Host Country

unwto.org/world-tourism-day-2024 के अनुसार, 2024 में जॉर्जिया विश्व पर्यटन दिवस की मेजबानी करेगा। मेजबान देश के तौर पर यह देश अपनी समृद्ध संस्कृति, शानदार परिदृश्य और टिकाऊ प्रथाओं के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करेगा।

अगर आप भी अपने स्कूल में विश्व पर्यटन दिवस पर निबंध लिखना चाहते हैं, तो इतिहास से शुरू करें और इसमें सब कुछ हेडिंग वाइज बताते चलें, जैसे World Tourism Day 2024 Date, World Tourism Day 2024 Theme, World Tourism Day 2024 Host Country आदि।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article