एजुकेशन

World River Day Essay, Quotes 2024: विश्व नदी दिवस पर कुछ इस तरह लिखें निबंध, मिलेंगे शत प्रतिशत मार्क्स

World River Day Essay, Quotes In Hindi 2024: हर साल सितंबर माह के चौथे रविवार को विश्व नदी दिवस मनाया (World River Day Essay) जाता है। इस बार वर्ल्ड रिवर डे 22 सितंबर 2024 को है। इस दिन का उद्देश्य विश्वभर में नदियों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यहां हम आपके लिए वर्ल्ड रिवर डे पर कोट्स और निबंध लेकर आए हैं।

Image

World River Day Essay, Quotes: यहां देखें विश्व नदी दिवस पर सबसे सरल व दमदार निबंध

World River Day Essay, Quotes In Hindi 2024: भारत में नदियों को मां का दर्जा दिया जाता है। विश्व नदी दिवस हर साल सितंबर माह के चौथे रविवार को मनाया (World River Day Essay) जाता है। इस बार विश्व नदी दिवस आज यानी 22 सितंबर 2024 को है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य विश्वभर में नदियों के नदियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना व तेजी से फैल रहे प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए प्रेरित किया (World River Day Essay In Hindi) जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2005 में की गई थी। इसके बाद प्रत्येक वर्ष 22 सितंबर को विश्व नदी दिवस मनाया (World River Day Quotes) जाता है। इस खास मौके पर स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों व सामाजिक स्थलों पर विश्व नदी दिवस मनाया (World River Day Quotes In Hindi) जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए वर्ल्ड रिवर डे पर निबंध लेकर आए हैं।

World River Day Essay In Hindi: ऐसे लिखें वर्ल्ड रिवर डे पर निबंध

यदि आप विश्व नदी दिवस पर निबंध लिखने जा रहे हैं तो ध्यान रहे आपका निबंध सीमित शब्दों में होना चाहिए। साथ ही यहां विश्व नदी दिवस के महत्व व इतिहास का जिक्र करना ना भूलें। बिना इसके आपका निबंध अधूरा माना जाएगा। साथ ही निबंध में भाषा या सेंटेंस फ्रेमिंग में किसी प्रकार की कोई श्रुटि नहीं होनी चाहिए। आप विश्व नदी दिवस पर निबंध की शुरुआत शानदार कोट्स के साथ कर सकते हैं।

World River Day Quotes In Hindi: वर्ल्ड रिवर डे पर कोट्स

ईश्वर ने मानव जीवन देने के लिए नदियों को बनाया। नदियां है तो धरती पर जीवन है। हमें उन्हें संरक्षित करना है।

विशाल महासागर भी वह जरूरत पूरी नहीं कर सकता है जो एक नदी कर सकती है। बेहतर जीवन के लिए नदियों को प्रदूषण से बचाने और उन्हें संरक्षित करने की जरूरत है।

World River Day Essay: विश्व नदी दिवस पर निबंध

नदियां हमारे जीवन की रेखा हैं। नदियां हमें जीवन देती हैं। नदियों के बिना मानव जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। इसलिए नदियों को संरक्षित किया जाना चाहिए। कहा जाता है कि नदियां हमारा वर्तमान भी हैं और भविष्य हैं। यही कारण है कि नदियों के संरक्षण के लिए प्रत्येक वर्ष विश्व नदी दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत समेत ब्रिटेन, कनाडा, अमेरिका, पोलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया और बांग्लादेश में नदियों को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article