एजुकेशन

World Hindi Day Speech, Essay In Hindi: हिंदी दिवस पर अब तक का सबसे शानदार भाषण, यहां देखें वर्ल्ड हिंदी डे पर स्पीच, निबंध और कोट्स

World Hindi Day Speech Essay Quotes In Hindi 2026 (विश्व हिंदी दिवस पर भाषण): हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया (World Hindi Day Speech In Hindi) जाता है। इस दिन का उद्देश्य हिंदी भाषा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाना तथा इसका प्रचार प्रसार (World Hindi Day Essay In Hindi) करना है। इस दिन को दुनियाभर में एक अलग धूम देखने को मिलती है। यहां देखें वर्ल्ड हिंदी दिवस पर स्पीच, भाषण, निबंध और कोट्स

World Hindi Day Speech Essay Quotes In Hindi 2026

World Hindi Day Speech Essay Quotes In Hindi: विश्व हिंदी दिवस पर भाषण, निबंध और कोट्स

World Hindi Day Speech Essay Quotes In Hindi 2026 (विश्व हिंदी दिवस पर भाषण): हिंदी को मन की भाषा कहा जाता है, यह महज भाषा नहीं बल्कि भारतीयों को एकता के सूत्र में (World Hindi Day Speech) पिरोती है। हिंदी राष्ट्र की अस्मिता और प्रणम्य की (World Hindi Day Speech In Hindi) भाषा है। इसके हर शब्द में गंगा जैसी पावनता है। हिंदी ना केवल बातचीत की भाषा है बल्कि इसके तार हम भारतीयों की संस्कृति, साहित्य और इतिहास से (World Hindi Day Essay In Hindi) जुड़े हैं। सरल शब्दों में कहें तो हिंदी हमारे मान, सम्मान स्वाभिमान और गर्व की (World Hindi Day Quotes) भाषा है। प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनियाभर में हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करना व जागरूकता फैलाना है।

Hindi Diwas Par Bhashan

कहा जाता है कि 10 जनवरी 1975 को नागपुर में पहली बार विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित किया गया था, इसका उद्देश्य हिंदी भाषा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाना तथा इसका प्रचार प्रसार करना था। वहीं साल 2006 में विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की गई। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।विश्वभर में जिन स्थानों में भारत के दूतावास हैं उन स्थानों पर हिंदी दिवस पर एक अलग ही धूम देखने को मिलती है। वहीं देशभर के स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों पर भी धूमधाम के साथ विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए विश्व हिंदी दिवस पर शानदार भाषण, निबंध और कोट्स लेकर आए हैं। यहां देखें वर्ल्ड हिंदी दिवस पर स्पीड, भाषण, निबंध और कोट्स

World Hindi Diwas Speech In Hindi: हिंदी दिवस पर सबसे सरल व शानदार भाषण

आदरणीय प्राधानाचार्य महोदय, माननीय शिक्षकगण एवं मेरे प्रिय साथियों आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज हम सभी विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एकत्रित हुए हैं। इस दिन का उद्देश्य हिंदी भाषा के वैश्विक महत्व को समझना, उसे सम्मान देना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसके प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है। बता दें साल 1975 में नागपुर में पहली बार विश्व हिंदी दिवस सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसके बाद साल 2006 से प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की गई है। हिंदी हमारे मान, सम्मान व स्वाभिमान की भाषा है। हिंदी दुनिया की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। भारत के साथ-साथ हिंदी आज नेपाल, फिजी, मॉरीशस, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे कई देशों में बोली और समझी जाती है।

ध्यान रहे अपने भाषण के दौरान राष्ट्रीय हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस के बीच अंतर को समझाएं।

बता दें राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। कहा जाता है कि आजादी मिलने के बाद देश के सामने भाषा को लेकर सबसे बड़ा सवाल खड़ा था। क्योंकि भारत में सैकड़ो भाषाएं और हजारों बोलियां बोली जाती थी। इसे ध्यान में रखते हुए संविधान सभा ने एकमत के साथ 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया था। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष इस दिन राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। वहीं विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है।

World Hindi Diwas Quotes In Hindi: राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर कोट्स

  • हिंदी है हमारी आन, बान और शान, आओ इसे अपनाकर बढ़ाएं इसकी पहचान।
  • हिंदी से ही शान हमारी, हिंदी से ही जान हमारी, हिंदी से सबकी आन, हर भारतीय के माथे का सम्मान।

Hindi Diwas Quotes In Hindi

  1. विश्व हिंदी दिवस पर हमने ठाना है, लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है, हमें देश-विदेश में मनाना है, हिंदी को आगे बढ़ाना है।
  2. हिंदी मेरा ईमान है, हिंदी मेरी पहचान है, हिंदी हूं मैं और मेरा वतन भी, क्योंकि ये हमारा प्यारा हिंदुस्तान है।

यहां हम आपके लिए विश्व हिंदी दिवस पर सबसे शानदार भाषण, निबंध और कोट्स लेकर आए हैं।

World Hindi Diwas Essay In HIndi: विश्व हिंदी दिवस पर निबंध

विश्व हिंदी दिवस हर वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य हिंदी भाषा के अंतरराष्ट्रीय महत्व को उजागर करना और विश्व स्तर पर इसका प्रचार प्रसार करना है। हिंदी आज केवल भारत तक सीमित नहीं रही बल्कि अनेक देशों में बोलचाल, शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों का माध्यम बन चुकी है। यह दुनिया की चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। दुनिया में करीब 60 से 80 करोड़ लोग हिंदी बोलते और समझते हैं। हालांकि यह आंकड़ा अब और भी बढ़ गया होगा।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article