Why Do Doctors Wear Green Or Blue Clothes During Surgery: एक बच्चा जन्म के बाद से ही डॉक्टर के संपर्क में आ जाता है। ऐसे में आप में से लगभग सभी लोग कभी न कभी डॉक्टर के पास जरूर गए होगे। अक्सर आपने देखा होगा जब अस्पताल में डॉक्टर हरे या नीले रंग के कपड़े में होते हैं। खासकर जब वह किसी पेसेंट की सर्जरी के लिए जा रहे होते हैं तो हरे रंग का या फिर नीले रंग के कपड़े पहनते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि डॉक्टर सर्जरी करते समय हरे या नीले रंग का कपड़ा ही क्यों पहनते हैं। अपने आपको धुरंधर समझने वाले भी इसका जवाब नहीं दे पाए हैं। कहा जाता है कि इसके पीछे कई वैज्ञानिक और व्यावहारिक कारण होते हैं, जो डॉक्टरों के काम को आसान और सुरक्षित बनाते हैं। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।
डॉक्टर सर्जरी करते समय हरा या नीला कपड़ा क्यों पहनते हैं
कहा जाता है कि इसका सबसे बड़ा कारण है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर लगातार लाल रंग देखते हैं। इससे उनकी आंखों पर आफ्टर इमेज बन जाती है, जिससे कुछ देर के लिए भ्रम पैदा हो सकता है। ऐसे में हरा और नीला रंग इस प्रभाव को कम करता है और डॉक्टर को साफ और स्पष्ट देखने में मदद करते हैं।
Why Doctors Wear Green Clothes During Surgery: हाइजीन है सबसे बड़ा कारण
इसके अलावा हाइजीन भी इसका मुख्य कारण होता है। हरे और नीले रंग के कपड़ों पर खून या दाग उतने स्पष्ट नहीं दिखते जितने सफेद कपड़ों पर दिखाई देते हैं। इससे ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों का ध्यान दागों पर नहीं जाता और वे अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं।
इसलिए भी पहनते हैं हरा या नीला कपड़ा
वहीं कहा जाता है कि लाइट भी इसका कारण है। ऑपरेशन थिएटर में तेज रोशनी होती है। सफेद कपड़े इस रोशनी को ज्यादा परावर्तित करते हैं, जिससे आंखों में चकाचौंध हो सकती है। वहीं हरे और नीले रंग पर लाइट कम परिवर्तित होती है।
मनोवैज्ञानिक कारण
साथ ही मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी इसका कारण होता है। हरा रंग शांति और संतुलन का प्रतीक माना जाता है, जबकि नीला रंग स्थिरता और विश्वास का संकेत देता है। यह रंग रंग डॉक्टरों को मानसिक रूप से शांत और केंद्रित रखते हैं। जिससे वह अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं।
