एजुकेशन

Worlds Best School Prize 2024: भारत के दो स्कूल दुनिया के टॉप स्कूल लिस्ट में शामिल, मिल सकता है लाखों का इनाम

Indian School Selected Worlds Best School Prize 2024: दुनियाभर में भारत का एक बार फिर डंका बजने वाला है। भारत के दो स्कूलों का नाम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की लिस्ट में शामिल हो गया है। बेस्ट इनोवेशन के दम पर मध्य प्रदेश और दिल्ली के स्कूल ने Worlds Best School Prize 2024 के फाइनल में जगह बनाई है। इन स्कूलों को विजेता होने पर 50,000 अमेरिकी डॉलर यानी 41 लाख रुपये से ज्यादा का इनाम मिल सकता है।

Image

World's Best School Prize 2024

Photo : iStock

Indian School Selected World's Best School Prize 2024: भारत के दो स्कूलों का नाम वर्ल्ड बेस्ट स्कूल प्राइज के लिए सेलेक्ट हो गया है। दिल्ली और मध्य प्रदेश के स्कूल ने World's Best School Prize 2024 के फाइनल लिस्ट में शामिल हुआ है। नई दिल्ली में रयान इंटरनेशनल स्कूल और मध्य प्रदेश में सीएम राइज स्कूल विनोबा को विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार 2024 के लिए फाइनलिस्ट के रूप में चुना गया है।

World's Best School Prize 2024 जीतने पर पुरस्कार वैश्विक शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देते हैं, विजेताओं को 50,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि साझा करने के लिए निर्धारित किया गया है।

World's Best School Prize 2024 लिस्ट में इनका नाम

रयान इंटरनेशनल स्कूल, वसंत कुंज दिल्ली का नाम दुनिया के बेस्ट स्कूल की लिस्ट में शामिल हुआ है। इसे हाइड्रोपोनिक्स और बायोगैस संयंत्रों सहित पानी की कमी और पर्यावरण कार्रवाई श्रेणी में फाइनलिस्ट रखा गया है। स्कूल के पर्यावरण संबंधी कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

मध्यप्रदेश के सीएम राइज स्कूल विनोबा, रतलाम को भी फाइनलिस्ट में शामिल किया गया है। इसे "इनोवेशन" श्रेणी में फाइनल सेलेक्ट किया गया है। शुरुआत में एक शहरी झुग्गी बस्ती में आदिवासी लड़कियों को शिक्षित करने के लिए स्थापित, स्कूल ने स्थानीय त्योहारों और अभिनव खेल कार्यक्रमों को शामिल करके सार्वजनिक शिक्षा में क्रांति ला दी है, जिससे छात्रों की शिक्षा पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है।

CM मोहन यादव ने दी बधाई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीएम राइज स्कूल विनोबा, रतलाम स्कूल को World's Best School Prize 2024 के फाइनलिस्ट में शामिल होने की बढ़ाई दी है। उन्होंने लिखा कि आज सभी मध्यप्रदेश वासियों के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि रतलाम जिले के विनोबा सीएम राइज स्कूल ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार 2024 की 'नवाचार श्रेणी' में शीर्ष 3 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article