Management vs Engineering: कक्षा 12वीं के बाद छात्रों के सामने सबसे बड़ा असमंजस यह होता है कि क्या करियर चुनें, जिससे वह एक बेहतरीन भविष्य की दिशा में हाई सैलरी के साथ कदम रख सकें। भारत में इंजीनियरिंग (B.Tech) और मैनेजमेंट में बीबीए दोनों ही सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित डिग्रियां हैं। और यह दोनों डिग्रियां ही हाई सैलरी के लिए जानी जाती है। लेकिन इसमें बेहतर का चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी रुचि, क्षमता और करियर के लक्ष्य क्या हैं। तो चलिए आपकी दुविधा को दूर करें और दोनों में अंतर करते हुए जानें की कौन सी डिग्री आपके लिए बेहतर हो सकती है और क्यों?
इंजीनियरिंग (B.Tech): तकनीकी विशेषज्ञता की राह
शुरुआत करते हैं इंजीनियरिंग की डिग्री से। यदि आपका दिमाग लॉजिकल है, आपको समस्याओं को सुलझाना, कोडिंग करना, मशीनें या गैजेट्स बनाना पसंद है, तो इंजीनियरिंग आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इंजीनियरिंग के लिए उम्मीदवार का कक्षा 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स पढ़ना अनिवार्य है। इस कोर्स के लाभ के बारे में बात करें तो इससे आपको टेक्निकल स्किल देती है।
इंजीनयरिंग में 51 से अधिक ब्रांच
इस कोर्स की सबसे अधिक बात यह है कि इसमें 51 से अधिक ब्रांच है। छात्र अपने पंसद के अनुसार कोर्स का चयन कर सकता है। लेकिन अगर हम आज के समय और हाई सैलरी के अनुसार, बात करें तो सबसे अधिक लाभ देने वाले कोर्स में कंप्यूटर साइंस, एआई, डेटा साइंस आदि शामिल है। इन्हें करने के बाद आप 10 से 15 लाख रुपये सालाना शुरुआत में कमा सकते हैं वो भी शुरुआती सैलरी के तौर पर।
बीबीए: लीडरशिप और मैनेजमेंट का हुनर
अब बात करते हैं मैनेसमेंट के बारे में। कक्षा 12वीं के बाद बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) मैनेसमेंट क्षेत्र का कोर्स है। यदि आपकी रुचि बिजनेस, लीडरशिप, नेटवर्किंग, मार्केटिंग या खुद का स्टार्टअप शुरू करने में है, तो एमबीए आपके लिए सबसे सही डिग्री है। इस कोर्स में प्रवेश के लिए आपको किसी विशेष विषय की शिक्षा प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी स्ट्रीम के छात्र इस कोर्स में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। यह डिग्री आपको बिजनेस चलाने, टीम को मैनेज करने और रणनीतिक फैसले लेना सिखाती है। कॉर्पोरेट जगत में मैनेजरियल और ऊंचे पदों (जैसे CEO, कन्सल्टेंट) पर पहुंचने के लिए बीबीए को एक एक्सप्रेस-वे माना जाता है।
इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट 'ए डेडली कॉम्बिनेश'
आजकल कॉर्पोरेट जगत में उन लोगों की भारी मांग है जिनके पास तकनीकी समझ के साथ बिजनेस का हुनर भी है। यही कारण है कि देश के शीर्ष आईआईएम (IIMs) में आधे से ज्यादा छात्र इंजीनियर्स होते हैं। जी हां, आपने सही समझा, इंजीनियरिंग के बाद मैनेजमेंट सीखने के लिए कई छात्र एमबीए करते हैं। यह कोई नया ट्रेंड नहीं है, बल्कि बहुत लंबे समय से चला आ रहा है। ऐसा माना लिजिए की यह एक परंपरा सी बन गई है। अधिकांश छात्र 4 साल की इंजीनयरिंग डिग्री पूरी करने के बाद एमबीए करते हैं हाई इनकम जॉब प्राप्त करते हैं।
आपके लिए क्या बेहतर है?
इंजीनियरिंग: यदि आप तकनीकी दुनिया में रहना चाहते हैं, कोडिंग या कोर इंजीनियरिंग में आपकी गहरी रुचि है, तो आप बीटेक कर सकते हैं।
एमबीए: यदि आपको मैनेज करना पसंद करते हैं, आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छी हैं और आप बिजनेस की बारीकियों को समझना चाहते हैं, तो आपके लिए बीबीए कर सकते हैं।
