टेक एंड गैजेट्स

Indian Railway ने नई IRCTC Website का बीटा वर्जन किया लाइव, फास्ट टिकट बुकिंग के लिए मिलेंगे नए फीचर्स

भारतीय रेलवे की तरफ से 15 जुलाई को रात 9 बजे से आम लोगो के लिए बीटा वर्जन को लाइव कर दिया है। IRCTC Website के इस बीटा वर्जन में लोगों को वेबसाइट का नया डिजाइन देखने को मिलेगा।

Image

भारतीय रेलवे ने नई वेबसाइट में कई सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

ट्रेन से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है। पहले ऐसा माना जा रहा था कि रेलवे नई वेबसाइट को लॉन्च करेगा लेकिन अभी इसमें कुछ समय लग सकता है। भारतीय रेलवे अलग-अलग वर्ग से वेबसाइट को लेकर सुझाव मांग रहा है और लोगों से फीडबैक मिलने के बाद वेबसाइट में लागू किया जाएगा। इसके बाद ही नई वेबसाइट लॉन्च होगी। हालांकि अब रेलवे ने नई वेबसाइट का बीटा वर्जन पेश कर दिया है।

भारतीय रेलवे की तरफ से 15 जुलाई को रात 9 बजे से आम लोगो के लिए बीटा वर्जन को लाइव कर दिया है। IRCTC Website के इस बीटा वर्जन में लोगों को वेबसाइट का नया डिजाइन देखने को मिलेगा। इसके साथ ही नई वेबसाइट में मिलने वाले फीचर्स की भी इससे जानकारी मिलेगी। अगर आप IRCTC की नई वेबसाइट के बीटा वर्जन को विजिट करना चाहते हैं तो https://www.irctc.co.in/eticket/ इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।

नई वेबसाइट में क्या-क्या बदलाव किए गए?

  • कैप्चा और पॉप-अप से राहतबार-बार कैप्चा भरने की जरूरत नहीं होगी
  • नई वेबसाइट में रेलवे ने यात्रियों को टिकट बुकिंग के दौरान भरे जाने वाले कैप्चा और पॉप से राहत दे दी है।
  • नई वेबसाइट से अनावश्यक पॉप-अप और चमकती हुई ग्राफिक्स हटा दी गई हैं। इससे वेबसाइट काफी क्लीन नजर आती है।
  • अब यात्रियों को अलग अलग क्लास सेलेक्ट करके सीट नहीं देखना पड़ेगा।
  • नई वेबसाइट में सभी उपलब्ध सीटें यात्रियों को एक ही जगह पर दिखाई जाएंगी।
  • रेलवे ने नई वेबसाइट में टिकट बुकिंग में अभी तक लगने वाले स्टेप्स को भी कम कर दिया है। इससे बुकिंग जल्दी होगी।
  • नई वेबसाइट में यात्रियों को बार बार डिटेल्स भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे पहले से ही डिटेल्स सेव कर पाएंगे।

नई वेबसाइट की क्यों पड़ी जरूरत?

साल 2002 में शुरू हुई IRCTC की वेबसाइट आज देशभर के करोड़ों रेल यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग का सबसे बड़ा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बन चुकी है। वर्तमान में इस वेबसाइट पर हर दिन औसतन 14.5 लाख रेल टिकट बुक किए जाते हैं। बढ़ती यात्रियों की संख्या और बेहतर ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वेबसाइट का नया और एडवांस वर्जन तैयार किया गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ हुई बातचीत के दौरान मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) के छात्रों ने वेबसाइट को पहले से अधिक सरल, तेज और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने के लिए कई सुझाव दिए थे। इन्हीं सुझावों को आधार बनाकर वेबसाइट के नए स्वरूप को विकसित किया गया है, ताकि यात्रियों को टिकट बुकिंग का बेहतर और आसान अनुभव मिल सके।

रिजर्वेशन सिस्टम से जुड़ेगी नई वेबसाइट

सरकार के अनुसार, फिलहाल यह वेबसाइट बीटा वर्जन में उपलब्ध है। इसका मुख्य उद्देश्य यूजर्स से सुझाव और फीडबैक प्राप्त करना है, ताकि उनकी राय के आधार पर इसमें जरूरी बदलाव और सुधार किए जा सकें। सभी सुझावों पर काम पूरा होने के बाद अगले कुछ हफ्तों में नया IRCTC पोर्टल पूरी तरह लॉन्च कर दिया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे जल्द ही इस नई वेबसाइट को अपने ऑनलाइन टिकट रिजर्वेशन सिस्टम से भी जोड़ने की तैयारी कर रहा है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article