एजुकेशन

क्या IIM में फ्री में होती है पढ़ाई? जानें 2 साल के एमबीए करने में कितना आता है खर्च

देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान IIM से हर छात्र एमबीए करना चाहता है, लेकिन इसकी फीस कितनी इसका अनुमान कम ही उम्मीदवारों को हैं। तो आइए आज आपको आईआईएम से 2 साल के एमबीए की फीस के बारे में बताएं।

Image

IIM में 2 साल के एमबीए कोर्स की फीस (Photo - AI)

भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) से MBA या PGP कोर्स करना देश के लाखों युवाओं का सपना होता है। देश के प्रतिष्ठित संस्थान से एमबीए और पीजीपी कोर्स करने के लिए हर छात्र का CAT परीक्षा देना अनिवार्य है। इस परीक्षा को पास करने के बाद छात्रों को इन शीर्ष संस्थानों में दाखिला मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के इन प्रीमियम बिजनेस स्कूलों में पढ़ाई का कुल खर्च कितना होता है? आइए आपको आईआईएम के फीस स्ट्रक्चर को समझते हैं।

क्या IIM में फ्री में होती है पढ़ाई?

नहीं, IIM में पढ़ाई पूरी तरह से फ्री नहीं होती है। हालांकि, आर्थिक रूप से कमजोर या मेधावी छात्रों के लिए पढ़ाई मुफ्त जैसी ही हो सकती है। इसके लिए सरकार और खुद IIM प्रशासन कई तरह की नीड-बेस्ड स्कॉलरशिप प्रदान करते हैं, जिससे योग्य छात्रों की पूरी फीस माफ हो जाती है। आइए अब आपको आईआईएम की फीस बताएं।

आईआईएम में 2 साल की कुल फीस कितनी है?

देश में कुल 21 आईआईएम हैं। आईआईएम से 2 साल के फुल-टाइम एमबीए की कुल फीस 10 लाख रुपये से लेकर 26 लाख रुपये तक हो सकती है। यह फीस अलग-अलग संस्थानों के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के आधार पर तय होती है।

टॉप आईआईएम का फीस स्ट्रक्चर

देश के सबसे पुराने और शीर्ष संस्थानों में IIM Ahmedabad, IIM Bangalore, IIM Calcutta शामिल है। इनकी फीस इस प्रकार है-

  • आईआईएम अहमदाबाद (IIMA): यहां 2 साल के कोर्स की फीस लगभग 25 लाख रुपये है।
  • आईआईएम बैंगलोर (IIMB) और कलकत्ता (IIMC): इन संस्थानों में भी कुल खर्च 24 से 25 लाख रुपये के बीच आता है।
  • IIM Lucknow and Indore: यहां का खर्च लगभग 20 से 21 लाख रुपये तक होता है।

नए और रीजनल आईआईएम की फीस

यदि हम नए आईआईएम, जैसे IIM रांची, IIM रोहतक, IIM त्रिची या बिल्कुल नए स्थापित संस्थानों IIM जम्मू, IIM सिरमौर की बात करें, तो यहां फीस अपेक्षाकृत कम है। इन संस्थानों में 2 साल के एमबीए का कुल खर्च 12 लाख से 18 लाख रुपये के बीच आता है।

फीस में क्या-क्या शामिल होता है?

आईआईएम द्वारा ली जाने वाली फीस में केवल पढ़ाई का खर्च शामिल नहीं होता, बल्कि इसमें कई अन्य सुविधाएं भी जुड़ी होती हैं:

- ट्यूशन फीस (Tuition Fees)

- हॉस्टल और रहने का खर्च (Accommodation)

- लर्निंग मटेरियल और किताबें

- लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब और वाई-फाई सुविधाएं

- पूर्व छात्र सदस्यता शुल्क

अगर आप भी उन छात्रों में से हैं, जो आईआईएम से एमबीए की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको कोर्स की अनुमानित फीस पता होना जरूरी है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article