UTET 2026 Notification: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूटीईटी परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार अब यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 अगस्त 2026 तय की गई है। इस समय सीमा के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय की व्यस्तता से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर लें।
UTET 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें
| पेपर-1 (प्राइमरी लेवल) | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
| पेपर-2 (अपर प्राइमरी लेवल) | दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - RRB NTPC Graduate CBT II Answer Key 2026: एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा की आंसर की जारी, ऐसे दर्ज करें आपत्ति
परीक्षा का पैटर्न और समय
UTET परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की जाती है. अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार किसी एक या दोनों पेपरों में शामिल हो सकते हैं:
| आवेदन की अंतिम तिथि | 3 अगस्त 2026 |
| फीस जमा करने की आखिरी तारीख | 6 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| करेक्शन विंडो (सुधार का मौका) | 8 अगस्त 2026 तक |
| परीक्षा की तिथि | 29 सितंबर 2026 (मंगलवार) |
यदि कोई अभ्यर्थी कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्तरों पर पढ़ाने की पात्रता पाना चाहता है, तो उसे दोनों पेपर पास करने होंगे. परीक्षा में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा, गणित, पर्यावरण अध्ययन, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों से बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाते हैं.
श्रेणीवार आवेदन शुल्क
यूटीईटी 2026 के लिए फीस संरचना उम्मीदवारों के वर्ग और चुने गए पेपर के आधार पर इस प्रकार है:
| श्रेणी (Category) | केवल एक पेपर (Paper 1 or 2) | दोनों पेपर (Both Papers) |
| सामान्य और ओबीसी (Gen/OBC) | 600 रुपये | 1000 रुपये |
| एससी, एसटी और दिव्यांग (SC/ST/PwD) | 300 रुपये | 500 रुपये |
पेपर 1 और 2 किन कक्षाओं के लिए है?
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा यूटीईटी परीक्षा में पेपर 1 कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के टीचर बनने के लिए होता है, जबकि पेपर 2 का आयोजन 6वीं से लेकर 8वीं तक के टीचर बनने के लिए किया जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - PM Internship Scheme: पीएम इंटर्नशिप में युवाओं को हर महीने मिलेंगे 9,000 रुपये और मुफ्त बीमा, जानें योग्यता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया
आवेदन करने के 6 आसान स्टेप्स
1. सबसे पहले UTET की ऑफिशियल वेबसाइट ukutet.com पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए 'New Registration 'लिंक पर क्लिक करें और महत्वपूर्ण जानकारी भरकर रजिस्टर करें।
3. रजिस्ट्रेशन होने के बाद मिले लॉगिन क्रेडेंशियल्स (आईडी और पासवर्ड) की मदद से अकाउंट में लॉगिन करें।
4. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारियां सही-सही दर्ज करें।
5. अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान करें।
6. फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंट आउट या पीडीएफ कॉपी संभालकर रख लें।
ध्यान रखें:UTET केवल एक पात्रता परीक्षा है. इसे पास करने से सीधे नौकरी नहीं मिलती, बल्कि इसके जरिए उम्मीदवार राज्य में निकलने वाली सरकारी शिक्षक भर्तियों के लिए आवेदन करने के योग्य हो जाते हैं।
