देश

Rahul Gandhi Voice Sample: राहुल गांधी को अदालत से राहत, आवाज के नमूने की जांच की याचिका खारिज

Rahul Gandhi Voice Sample: यह याचिका इसलिए दायर की गई थी कि पत्रावली में संलग्न सीडी और राहुल गांधी की आवाज के नमूने का मिलान विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फॉरेंसिक लैब) से कराया जाए।

Image

राहुल गांधी को अदालत से राहत (फाइल फोटो)

Rahul Gandhi Voice Sample: सुलतानपुर जिले की विशेष सांसद-विधायक अदालत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में एक याचिका खारिज कर दी, जिसमें उनकी आवाज के नमूने की जांच का आदेश देने का आग्रह किया गया था।वादी पक्ष ने विशेष अदालत के इस आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती देने का निर्णय लिया है।

अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान उनके राहुल गांधी द्वारा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने से जुड़े मामले में अदालत ने बुधवार को याचिका खारिज की।शुक्ला ने बताया कि यह याचिका इसलिए दायर की गई थी कि पत्रावली में संलग्न सीडी और राहुल गांधी की आवाज के नमूने का मिलान विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फॉरेंसिक लैब) से कराया जाए।

अदालत ने पाया कि यह अनुरोध काफी देर से दिया गया था

उन्होंने बताया कि अदालत ने पाया कि यह अनुरोध काफी देर से दिया गया था, जो पूरी तरह से आधारहीन और कमजोर है।शुक्ला के मुताबिक अदालत ने स्पष्ट किया कि निचली अदालत ने अपने विवेक का सही इस्तेमाल किया है और इसमें किसी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने अदालत के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इस आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

सुलतानपुर की अदालत में परिवाद दायर

राहुल गांधी द्वारा अमित शाह पर की गयी कथित टिप्पणी के खिलाफ भाजपा नेता विजय मिश्रा ने सुलतानपुर की अदालत में परिवाद दायर किया था। गांधी अदालत से वारंट जारी होने के बाद इस मामले में पहली बार 20 फरवरी 2024 को न्यायालय में हाजिर हुए थे और उन्हें 25-25 हजार रुपये के दो मुचलकों पर उन्हें जमानत दे दी गयी थी। इसके बाद 26 जुलाई 2024 को राहुल ने अदालत में अपना बयान दर्ज कराया था और अंतिम बार 20 फरवरी 2026 को वह अदालत में अपना पक्ष रखने पहुंचे थे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article