एजुकेशन

RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2026: आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, rbi.org.in से आसान स्टेप में करें डाउनलोड

RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2026: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ऑफिसर ग्रेड बी फेज 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2026 (Photo - AI)

RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2026: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ऑफिसर ग्रेड बी फेज 2 परीक्षा में अब अधिक दिन नहीं है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बेसब्री से अपने एडमिट कार्ड का प्रतीक्षा कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। क्योंकी आरबीआई ने ग्रेड बी फेज 2 परीक्षा के परीक्षा एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से rbi.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा हॉल टिकट डाउनलोड करने के आसान चरण लेख में नीचे दिए गए हैं।

कब होगी ग्रेड बी फेज 2 की परीक्षा?

RBI Grade B Phase 2 परीक्षा का आयोजन भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 25 जुलाई को किया जाएगा। जबकि फेज 2 डीईपीआर/डीएसआईएम परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी। बता दें कि परीक्षा के माध्यम से ग्रेड बी के कुल 60 पदों को भरा जाएगा।

कैसे करें RBI Grade B Phase 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड?

स्टेप 1 - परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेड पर दिए गए RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।

स्टेप 4 - पर रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।

स्टेप 5 - सबमिट के बटन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा एडमिट कार्ड आ जाएगा।

स्टेप 6 - इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वह एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी को ध्यान से चेक करें। किसी प्रकार की गलती पाए जाने पर तुरंत इसे सही करवाएं। इसके अलावा उम्मीदवार हॉल टिकट की प्रिंट कॉपी के साथ फोटो आईडी ले जाएं। बता दें कि बिना एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश निषेध है। इसके साथ ही परीक्षा के रिपोर्टिंग टाइम से 30 मिनट पहले पहुंचे ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article