Lucknow Old Name History: देश के चौथे सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश अपनी सांस्कृतिक विरासत, समृद्धि और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। 75 जिलों के इस राज्य की राजधानी लखनऊ का इतिहास भी कुछ कम नहीं है। इस शहर का इतिहास ही है, जो इस खास और अन्य शहरों से अलग बनाता है। लखनऊ की बात आते ही सबसे पहले उसका खाना और अदब ध्यान में आते हैं। लेकिन क्या यह खूबसूरत शहर इतना ही है। अगर आप भी लखनऊ को इतना ही मानते हैं तो आप लखनऊ के के बारे में और बताएं और शुरुआत करें लखनऊ पुराने नाम और इस शहर को क्यों नवाबों की नगरी कहा जाता है।

Lucknow
लखनऊ का पुराना नाम क्या था?
यूपी का राजधानी लखनऊ, जो अपनी तहजीब के लिए प्रसिद्ध है, उसका नाम हमेशा से लखनऊ नहीं था। यह शहर पहले किसी और नाम से जाना जाता था। जी हां, लखनऊ का एक पुराना नाम भी है, जो इसके इतिहास की दास्तान कहता है। लखनऊ की वेबसाइट lucknow.nic.in के अनुसार, इस शहर को पहले 'लखनपुरी' के नाम से जाना जाता था। यह नाम श्रीराम के भाई लक्ष्मण के सम्मान में रखा गया था। समय बीता और शहर को उसका वर्तमान नाम लखनऊ मिला।
क्यों कहा जाता है नवाबों का शहर?
अदब और तहजीब के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध लखनऊ को 'नवाबों की नगरी' के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा की कैसे इस शहर को 'नवाबों का शहर' या 'नवाबों की नगरी' का नाम मिला। आपको बता दें कि लखनऊ को नवाबों के शहर का नाम उसकी नवाबी संस्कृति और शाही जीवनशैली है। जी हां, 18वीं और 19वीं शताब्दी में लखनऊ को राजधानी बनाया था। नवाब आसद-उद-दौला और सादत अली खान के समयकाल में इस शहर में कई इमामबाड़े और इमारतें बनवाई गई थी। यह इमारतें यूरोपीय शैली और मुगल वास्तुकला के एक बेहतरीन मिश्रण था। इसी प्रकार लखनऊ को उसकी अनोखी जीवनशैली मिली, जिसने इसे नवाबों की नगरी बनाया।
