एशिया की सबसे पुरानी तेल रिफाइनरी कहां है? भारत के तेल उद्योग का है बर्थ प्लेस

वैसे तो भारत में कई तेल रिफाइनरी है। लेकिन अगर पूछा जाएगी देश की सबसे पुरानी तेल रिफाइनरी कौन-सी है, तो शायद ही किसी को इस सवाल का जवाब मालूम होगा। देश की सबसे पुरानी तेल रिफाइनरी जिस शहर में स्थित है उसके तेल उद्योग के जन्म स्थान के तौर पर जाना जाता है। आइए आज आपको देश की सबसे पुरानी तेल रिफाइनरी और तेल उद्योग के बर्थ प्लेस दोनों के बारे में विस्तार से बताएं।

Authored by: वर्षा कुशवाहाUpdated Apr 29 2026, 17:21 IST
भारत में कुल कितनी तेल रिफाइनरी है?Image Credit : Canva01 / 07

भारत में कुल कितनी तेल रिफाइनरी है?

​वर्तमान समय में भारत में 23 प्रमुख तेल रिफाइनरियां कार्यरत हैं। इनमें 18 सार्वजनिक, और 3 निजी है। इसके साथ ही संयुक्त उद्यम के रूप में 2 रिफाइनरियां शामिल हैं। लेकिन आज देश की सबसे पुरानी तेल रिफाइनरी के बारे में जानते हैं।​

भारत की सबसे पुरानी तेल रिफाइनरी कहां है,​Image Credit : Canva02 / 07

भारत की सबसे पुरानी तेल रिफाइनरी कहां है,​

​भारत की सबसे पुरानी तेल रिफाइनरी 'डिगबोई रिफाइनरी' है। यह इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का हिस्सा है और न केवल देश की बल्कि एशिया की सबसे पुरानी कार्यरत तेल रिफाइनरी है।​

भारत में तेल कहां मिला था?​Image Credit : Canva03 / 07

भारत में तेल कहां मिला था?​

​भारत में सबसे पहले तेल असम में स्थित डिगबोई शहर में पाया गया था। बता दें कि डिगबोई में 1889 में रेलवे लाइन बिछाने के लिए हो रही खुदाई के दौरान तेल निकाला था।​

डिगबोई में बना देश का पहला तेल कुआंImage Credit : Canva04 / 07

डिगबोई में बना देश का पहला तेल कुआं

​डिगबोई में तेल का भंडार मिलने पर यहां देश का पहला तेल कुआं तैयार किया गया। यह दुनिया का सबसे पुराना कार्यरत तेल कुआं है।​

किस शहर को कहा जाता है तेल उद्योग का जन्म स्थान​Image Credit : Canva05 / 07

किस शहर को कहा जाता है तेल उद्योग का जन्म स्थान​

​भारत में कच्चे तेल के उद्योग के बर्थ प्लेस यानी जन्म स्थान के तौर पर असम में स्थित डिगबोई को जाना जाता है। क्योंकि यह वही स्थान है, जहां देश में सबसे पहले तेल मिला था।​

दुनिया में कहां मिला था सबसे पहले तेलImage Credit : Canva06 / 07

दुनिया में कहां मिला था सबसे पहले तेल

​दुनिया में सबसे पहले तेल 1859 में अमेरिका के पेनसिल्वेनिया के टाइटसविला मिला था, जब यहां एडविन ड्रेक नाम के एक शख्स ने कुआं खोदा था। उसके बाद से यहां से तेल उद्योग की शुरुआत हुई।​

भारत की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी कौन सी है?​Image Credit : Canva07 / 07

भारत की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी कौन सी है?​

​भारत की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी गुजरात के जामनगर में स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की जामनगर रिफाइनरी है। यह न केवल भारत की, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी है। इसकी क्षमता 1.4 मिलियन बैरल प्रति दिन से अधिक है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!