एजुकेशन

CISCE Result 2026: 30 अप्रैल को घोषित होगा ICSE 10वीं ISC 12वीं का रिजल्ट, cisce.org से डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट डाउनलोड

CISCE ISC, ICSE Result 2026: इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) क्लास 10 और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) क्लास 12 की परीक्षाओं के नतीजे 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे। इन रिजल्ट को cisce.org से देखा जा सकेगा।

Image

CISCE Result 2026

CISCE ISC, ICSE Result 2026 Date: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (Council for the Indian School Certificate Examinations) द्वारा आधिकारिक तौर पर इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) क्लास 10 और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) क्लास 12 की परीक्षाओं का परिणाम की डेट और समय की जानकारी दे दी गई है। आधिकारिक तौर पर जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे की जाएगी। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हें आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर से देखा और डाउनलोड किया जा सकेगा।

नतीजे डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को CISCE की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाना होगा। वहां आपको ISC Result 2026 टैब या ICSE Result 2026 टैब पर क्लिक करना होगा।

CISCE Result 2026 Official Notice

  • CISCE Result 2026 Class 10 जल्द जारी होगा बता दें, क्लास 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी को शुरू हुईं और 30 मार्च को समाप्त हुईं।
  • ISC Result 2026 Class 12 भी जल्द जारी होगा। बता दें, ISC क्लास 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी को शुरू हुईं और 6 अप्रैल को समाप्त हुईं।
CISCE.

CISCE.

cisce result 2026 date

पश्चिम एशिया में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, CISCE ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सभी केंद्रों पर होने वाली क्लास 10 और क्लास 12 की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं।

CISCE Result 2026

CISCE Result 2026

ICSE and ISC 2026 Result Date

पिछले साल CISCE ने ICSE और ISC बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे 30 अप्रैल, 2025 को घोषित किए थे। यही कारण है कि माना जा रहा है इस साल भी 30 अप्रैल को रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। अगर 30 को रिजल्ट नहीं आया तो 90 प्रतिशत से अधिक संभावना है कि परिणाम 1 मई को जारी कर दिया जाएगा।

जो उम्मीदवार अपने नतीजों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे रीचेक के लिए आवेदन कर सकेंगे और सुधार परीक्षा (Improvement Exams) में बैठ सकेंगे। 2024 में, CISCE ने कंपार्टमेंट परीक्षाएं बंद कर दी थीं। इसके बजाय, उन्होंने उन छात्रों के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और सुधार परीक्षाओं की शुरुआत की, ताकि परीक्षा के उसी वर्ष अपने अंकों में सुधार किया जा सके। CISCE की सुधार परीक्षाएं अधिकतम दो विषयों में दी जा सकती हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article