एजुकेशन

मिजोरम बोर्ड ने जारी किया HSLC और HSSLC परीक्षा का टाइमटेबल, यहां देखें पूरी डेटशीट

मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) ने साल 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से 9 नवंबर 2026 को जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, 12वीं की परीक्षाएं 8 फरवरी से शुरू होंगी।

Image

मिजोरम बोर्ड ने जारी किया HSLC और HSSLC परीक्षा का टाइमटेबल

मिजोरम बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) ने साल 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से 9 नवंबर 2026 को जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, 12वीं की परीक्षाएं 8 फरवरी से शुरू होंगी, जबकि 10वीं के एग्जाम 10 फरवरी 2027 से आयोजित किए जाएंगे। दोनों कक्षाओं की थ्योरी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगी। विद्यार्थी विषय के हिसाब से पूरा शेड्यूल बोर्ड की वेबसाइट mbse.edu.in पर देख सकते हैं।

कक्षा 10वीं यानी HSLC की परीक्षा 10 फरवरी को मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज (MIL) के पेपर से शुरू होगी। इसमें मिजो, अल्टरनेटिव इंग्लिश, हिंदी और मणिपुरी जैसे विषय शामिल हैं। अंग्रेजी का पेपर 15 फरवरी और गणित की परीक्षा 1 मार्च को होगी। आखिरी पेपर 4 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

वहीं, कक्षा 12वीं यानी HSSLC की शुरुआत 8 फरवरी को अंग्रेजी के पेपर से होगी। इसके बाद 12 फरवरी को MIL की परीक्षा होगी। आखिरी पेपर 15 मार्च को कंप्यूटर साइंस और होम साइंस का होगा।

कक्षापरीक्षा शुरूअंतिम परीक्षासमय
10वीं (HSLC)10 फरवरी 20274 मार्च 2027सुबह 10 से दोपहर 1 बजे
12वीं (HSSLC)8 फरवरी 202715 मार्च 2027सुबह 10 से दोपहर 1 बजे

फरवरी में होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

बोर्ड ने दोनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी किया है। 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होंगी। इनमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, भूगोल, साइकोलॉजी, होम साइंस और जियोलॉजी जैसे विषय शामिल हैं।

10वीं की होम साइंस, साइंस और इंट्रोडक्टरी इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 4 फरवरी से शुरू होंगी। प्रैक्टिकल का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।

कहां से डाउनलोड करें डेटशीट?

विद्यार्थी MBSE की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर जाकर HSLC और HSSLC परीक्षा का पूरा टाइमटेबल डाउनलोड कर सकते हैं। सभी विषयों की तारीख और परीक्षा से जुड़े निर्देश ध्यान से पढ़ लें, ताकि किसी पेपर की तारीख छूट न जाए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article