What Is The Difference Between Marksheet And Degree: डिग्री और मार्कशीट से तो आप सभी लोग वाकिफ होंगे। यह दोनों ही शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज होते हैं, लेकिन इसका उद्देश्य और उपयोग अलग अलग होता है। स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्रों को ये दस्तावेज दिए जाते हैं, जिनके आधार पर आगे की पढ़ाई, नौकरी और अन्य कार्य किए जाते हैं। हालांकि अक्सर लोग इसे एक ही समझ बैठते हैं। आसान शब्दों में कहें तो मार्कशीट परीक्षा में प्राप्त अंकों की जानकारी देती है, जबकि डिग्री यह प्रमाणित करती है कि छात्र ने पूरा कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि मार्कशीट और डिग्री में क्या अंतर होता है। ज्यादातर लोग दोनों के बीच अंतर नहीं जानते हैं। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि दोनों में क्या अंतर होता है तो यहां जान लीजिए।
Difference Between Marksheet And Degree: क्या होती है मार्कशीट
सबसे पहले मार्कशीट की बात करें तो एक ऐसा दस्तावेज है जिसमें किसी परीक्षा या सेमेस्टर में प्राप्त अंकों का विवरण होता है। इसमें प्रत्येक विषय में मिले सब्जेक्ट वाइज मार्क्स, कुल मार्क्स, प्रतिशत, ग्रेड आदि अंकित होते हैं। इसके अलावा इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयों के नाम, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक, प्रतिशत और परीक्षा परिणाम जैसी जानकारी लिखी होती है। उदाहरण के लिए 10वीं, 12वीं की परीक्षा के बाद छात्रों को मार्कशीट दी जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य यह बताना होता है कि छात्र ने परीक्षा में कितना प्रदर्शन किया है।
क्या होती है डिग्री
डिग्री की बात करें तो यह आमतौर पर कॉलेज या विश्वविद्यालय द्वारा दी जाती है। जैसे बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी या इंजीनियरिंग की डिग्री। यह छात्र की शैक्षणिक योग्यता का आधिकारिक प्रमाण होती है। डिग्री में अंक या विषयवार मार्क्स नहीं लिखा होता है। इसमें केवल यह उल्लेख होता है कि छात्र ने कौन सा कोर्स किस विश्वविद्यालय से पूरा किया है और किस डिवीजन से पास हुआ है।
Marksheet Aur Degree Mein Kya Antar Hota Hai: मार्कशीट और डिग्री में क्या अंतर होता है
आसान शब्दों में कहें तो मार्कशीट परीक्षा में प्राप्त अंकों की जानकारी देती है, जबकि डिग्री यह प्रमाणित करती है कि छात्र ने पूरा कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। मार्कशीट हर परीक्षा या सेमेस्टर के बाद मिल सकती है, लेकिन डिग्री केवल पूरा कोर्स समाप्त होने के बाद दी जाती है।
