एजुकेशन

WBBSE Madhyamik Result 2026: 8 मई को जारी होगा पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

WBBSE West Bengal Board Madhyamik Result 2026: पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2026 यानी कक्षा 10 का परिणाम 8 मई को रिजल्ट जारी किया जाएगा। मार्कशीट wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है।

Image

WBBSE Madhyamik Result 2026

WBBSE West Bengal Board Madhyamik Result 2026: पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2026 यानी कक्षा 10 का परिणाम 8 मई को रिजल्ट जारी किया जाएगा। मार्कशीट wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in या wbbse.wb.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। रिजल्ट में छात्र का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल की स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड आमतौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सुबह रिजल्ट घोषित करता है, जिसके बाद छात्र ऑनलाइन अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। पिछले वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो 2025 में माध्यमिक परीक्षा का परिणाम 2 मई को जारी किया गया था। इसी पैटर्न को देखते हुए इस बार भी 8 मई को नतीजे जारी होंगे।

कब से कब तक हुई थीं परीक्षाएं

इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 के बीच किया गया था, जिसमें लाखों छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉपियों की जांच प्रक्रिया शुरू हुई, जो अब अंतिम चरण में मानी जा रही है।

WBBSE Madhyamik Result 2026: डिजिलॉकर से डिजिटल मार्कशीट कैसे पाएं

1. सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या अपने स्मार्टफोन में डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करके खोलें।

2. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।

3. अब ‘Issued Documents’ वाले सेक्शन में जाएं।

4. वहां आपको WB Madhyamik का विकल्प चुनना होगा।

5. इसके बाद Madhyamik पर क्लिक करें।

6. सिस्टम द्वारा मांगी गई जरूरी जानकारियां (जैसे रोल नंबर और पासिंग ईयर) दर्ज करें।

7. आपकी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड होने के लिए तैयार है, जिसे आप कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

West Bengal Madhyamik Result 2026 कैसे चेक करें?

परीक्षार्थी अपनी मार्कशीट पीडीएफ देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध WBBSE 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना रोल नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।

स्टेप 4: West Bengal 10th Result 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5: अपनी मार्कशीट देखें और पीडीएफ डाउनलोड करें।

स्टेप 6: भविष्य के लिए इसे सुरक्षित रख लें।

पुनर्मूल्यांकन का मिलेगा मौका

जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें पुनर्मूल्यांकन (re-evaluation) का विकल्प भी दिया जाएगा। वहीं, जो छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाएंगे, उनके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिससे उन्हें एक और मौका मिल सके।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article