WB Police SI Answer Key 2025: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से आज 16 अक्तूबर को डब्ल्यूबी एसआई परीक्षा (West Bengal Police SI Exam) 2025 की आंसर की को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी डब्ल्यू एसआई परीक्षा 2025 की आंसर की पीडीएफ को ऑफिशियल वेबसाइट prb.wb.gov.in पर जाकर डाउनलोड और चेक कर सकते हैं। डब्ल्यूबी एसआई एग्जाम का आयोजन 12 अक्तूबर 2025 को हुआ था। इस भर्ती के जरिये कुल 464 पदों को भरा जाएगा।
बता दें कि आंसर की से अभ्यर्थी अपने नंबर्स का अनुमान लगा सकते हैं। जिससे उन्हें अगले प्रोसेस की तैयारी करने में मदद मिलेगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सवालों के साथ उत्तर का अच्छी तरह से मिलान करें और अगर कोई भी गलती हो तो उन्हें डॉक्यूमेंट्स के साथ पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड पर दर्ज करें।
16 अक्तूबर 2025 से लेकर सात दिनों के अंदर ईमेल answerkeywbprb10@gmail.com के जरिये दर्ज करें। अगर आपत्ति इस मेल के अलावा किसी अन्य मेल पर दी जाती है तो बोर्ड उसपर विचार नहीं करेगा।
कैसे चेक कर सकते हैं आंसर की?
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट prb.wb.gov.in पर जाना होगा।
- अब होमपेज पर दिए गए लिंक पश्चिम बंगाल पुलिस एसआई आंसर की 2025 पर क्लिकर करना होगा।
- इसके बाद लॉगिन करें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक विंडो ओपन हो जाएगी और स्क्रीन पर आंसर की दिखने लगेगी।
- अब आंसर की के पीडीएफ को चेक करें।
