SSC CGL Answer Key 2025 Released On ssc.gov.in: एसएससी सीजीएल आंसर की को लेकर बड़ी (SSC CGL Answer Key 2025) खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल टियर 1 परीक्षा की आंसर की जारी कर (SSC CGL Tier 1 Answer Key) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। बता दें परीक्षा 126 शहरों के 255 सेंटर्स पर आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 28 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया थी। वहीं अब आंसर की जारी कर दी गई है।
SSC CGL Answer Key 2025: कब हुई थी एसएससी सीजीएल टियर 1 की परीक्षा
बता दें कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 1 परीक्षा एग्जाम 12 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक निर्धारित ती। वहीं री एग्जाम 14 अक्टूबर, 2025 को हुआ था। यहां लगभग 28 लाख कैंडिडेट्स ने एग्जाम के लिए अप्लाई किया था, जिसमें से लगभग 13.5 लाख कैंडिडेट्स परीक्षा के शामिल हुए थे। वहीं अब आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CGL Tier 1 Answer Key 2025 Download
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC CGL Tier 1 Answer Key 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
SSC CGL Answer Key 2025 : इस डेट तक आंसर की पर ऑब्जेक्शन
खास बात यह है कि आंसर की जारी होने के साथ ही आपत्ति दर्ज करने के लिए विंडो भी एक्टिव कर दी गई है। यहां आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर 2025 रात 9 बजे तक है। हालांकि यहां ऑब्जेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को प्रश्नानुसार 50 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। साथ ही ध्यान रहे यहां केवल ऑनलाइन माध्यम से दर्ज की गई आपत्ति मान्य होगी।
