एजुकेशन

HPRCA Patwari Admit Card 2026: हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, 23 नवंबर से शुरू होंगे एग्जाम

HPRCA Patwari Admit Card 2026: हिमाचल प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Image

HPRCA Patwari Admit Card 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

HPRCA Patwari Admit Card 2026: हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे और पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले लाखों युवा इस समय बेसब्री से अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर जल्द ही पोस्ट कोड 25027 के तहत होने वाली पटवारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। बता दें कि आयोग द्वारा टैबलेट-आधारित परीक्षा (TBT) उम्मीदवारों के लिए आगामी 23 नवंबर से 30 नवंबर 2026 के बीच पूरे राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि और सूचना का माध्यम

ऑनलाइन मोड में उपलब्ध - उम्मीदवारों को यह स्पष्ट रूप से ध्यान रखना चाहिए कि आयोग द्वारा किसी भी अभ्यर्थी को पोस्ट के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। इसे केवल ऑनलाइन पोर्टल से ही डाउनलोड किया जा सकता है। इसलिए पोस्ट के इंतजार में रहने की बजाए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड करें।

कब तक आएगा हॉल टिकट - HPRCA ने एडमिट कार्ड जारी करने की कोई सटीक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन चूंकि परीक्षा 23 नवंबर से प्रारंभ हो रही है, इसलिए पूरी उम्मीद है कि हॉल टिकट परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले यानी इसी सप्ताह वेबसाइट पर सक्रिय कर दिए जाएंगे।

SMS और ईमेल अलर्ट - एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव होते ही परीक्षा प्राधिकरण उम्मीदवारों के पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एसएमएस या ईमेल के जरिए सूचना भी भेजेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CBSE गणित में 90 प्लस स्कोर करना है तो अपनाएं ये 5 टिप्स

HPRCA पटवारी परीक्षा 2026 का पैटर्न

पोस्ट कोड 25027 के तहत होने वाली इस परीक्षा की संरचना और अंक योजना नीचे दी गई है -

परीक्षा विवरणनिर्धारित मानदंड
परीक्षा का मोडटैबलेट-आधारित / कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (TBT/CBT)
कुल प्रश्नों की संख्या120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs)
अंक योजनाप्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा (कुल 120 अंक)
परीक्षा की अवधि90 मिनट (1 घंटा 30 मिनट)

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया

स्टेप 1 - सबसे पहले हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर 'HPRCA Patwari Admit Card 2026' से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - नए खुले पेज पर अपना यूजर आईडी/पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।

स्टेप 4 - स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।

स्टेप 5 - परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एडमिट कार्ड का एक स्पष्ट प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

नोट- उम्मीदवारों को सलाह है कि एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें और किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने पर बोर्ड से संपर्क करें और इसमें समय से सुधार करवाएं, ताकि आपको बाद में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - SHRESHTA NETS 2027 के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

परीक्षा केंद्र के लिए जरूरी निर्देश

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी के साथ एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) और पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना अनिवार्य है। 90 मिनट में 120 प्रश्न हल करने के लिए उम्मीदवारों के पास प्रति प्रश्न एक मिनट से भी कम समय होगा। इसलिए अंतिम दिनों में ऑनलाइन मॉक टेस्ट के जरिए अपनी स्पीड और एक्यूरेसी का अभ्यास जरूर करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article