UTET Answer Key 2022 Released: उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यूबीएसई ने यूटीईटी आंसर की ubse.uk.gov.in पर जारी कर दी है। उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई हैं और प्रकृति में यह प्रोविजनल यानी अनंतिम हैं। इसलिए, परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के पास इसके खिलाफ आपत्ति उठाने का अवसर है। आपत्ति उठाने की समय सीमा 22 अक्टूबर, 2022 को खत्म होगी। यूपीटीईटी आंसर की डाउनलोड करने और इसके खिलाफ आपत्ति उठाने के स्टेप्स यहां चेक किए जा सकते हैं।
यूपीटीईटी उम्मीदवार इस सरकारी परीक्षा के लिए अपनी आंसर की आधिकारिक वेबसाइट - ukutet.com और ubse.uk.gov.in पर देख सकते हैं। 30 सितंबर, 2022 को आयोजित हुई परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है।
यूटीईटी आंसर की 2022 डाउनलोड करने के स्टेप्स:
- आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर विभागीय परीक्षा / यूटीईटी पर जाएं।
- यूटीईटी आंसर की I या यूटीईटी उत्तर कुंजी II पर क्लिक करें जिसे आप चेक करना चाहते हैं।
- प्रोविजनल आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उसी के माध्यम से जाकर इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
यूपीटीईटी उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि प्रक्रिया के अनुसार, अनंतिम कुंजी यानी प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ उठाई आपत्तियों के आधार पर अंतिम कुंजी तैयार की जाती है। फिर फाइनल आंसर की के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा। अभी तक, परिणाम जारी करने की डेट की घोषणा नहीं की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इसके बारे में अपडेट रहने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
